ekYojana

हिमांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के द्वारा मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना की शुरुआत की गयी है। योजना के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा पोर्टल को जारी किया गया है जिसके तहत प्रदेश के वासियों के द्वारा शिकायत संबंधी प्रक्रियाओं को पूर्ण किया जायेगा। पोर्टल के माध्यम से अब राज्य के सभी नागरिक अब अपनी शिकायत को ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कर सकते है। शिकायत दर्ज करवाने के लिए मुख्यमंत्री जी के द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। 1100 इस नंबर के माध्यम से शिकायत को दर्ज किया जायेगा और सभी नागरिकों के लिए उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास राज्य सरकार के अंतर्गत किया जायेगा। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करेंगे, अतः मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना का पूर्ण लाभ प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के माध्यम से राज्य के नागरिक सुबह 7 से रात 10 बजे तक अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते है, योजना के अंतर्गत शिकायत को ऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा दर्ज किया जायेगा। ऑनलाइन प्रकिया के द्वारा प्राप्त शिकायतों के विवरण का समाधान अधिकारीयों के द्वारा 1 या 2 हफ्ते के अंदर किया जायेगा। राज्य सरकार के तहत योजना के कार्य को सफल करने के लिए 56 विभागों के 6500 कर्मचारियों को कार्य सौंपा गया है। हेल्पलाइन सेवा को सरकार के तहत राज्य के नागरिकों के लिए निशुल्क प्रदान किया गया है। राज्य सरकार के द्वारा आम नागरिक की परेशानी का निष्कर्ष निकालने के लिए यह एक महत्वपूर्ण योजना लागू की गयी है। सभी नागरिक अब अपनी समस्याओं को बिना किसी बाधा के सरकार के समक्ष रख सकते है। इस हेल्पलाइन नंबर की सहायता से अब नागरिको के समस्या का तुरंत निवारण किया जायेगा।

हेल्पलाइन का नाम मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना
योजना शुरू की गयी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के द्वारा
लाभार्थी हिमांचल प्रदेश के सभी नागरिक
पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन
वर्ष 2023
उद्देश्य शिकायतों का निवारण
लाभ जन सुनवाई
श्रेणी हिमाचल प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट cmsankalp.hp.gov.in

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन का उद्देश्य

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन का मुख्य उद्देश्य है प्रदेश के सभी नागरिकों की जन समस्याओं का समाधान करना इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से अब राज्य के नागरिकों को cm कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी सभी लोगो को शिकायत दर्ज करने के लिए या फिर अपनी मांगो को पूर्ण करने के लिए अपनी सभी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। ऑनलाइन पोर्टल के तहत अब घर बैठे शिकायत संबंधी प्रक्रिया को पूर्ण किया जायेगा। इसके लिए राज्य सरकार के द्वारा मोबाइल आप भी जारी किया गया है। इस ऍप के जरिये नागरिको की सभी समस्याओं का निवारण किया जायेगा। यह आम नागरिकों का जनसुनवाई का वह केंद्र है जिसमें नागरिक बिना किसी परेशानी को अपनी समस्या को सरकार के सामने रख सकते है।

यह पोर्टल समय-समय पर आमजन नागरिको की समस्याओं के निवारण करने हेतु एक मुख्य बिंदु है। साथ ही लोगो को डिजिटली करण से जोड़ने का यह एक प्रयास हिमांचल सरकार के द्वारा किया गया है। अब ऑनलाइन के अंतर्गत नागरिक अपनी समस्याओं को दर्ज एवं उनका समाधान प्राप्त कर सकते है।

 लाभ

  • राज्य सरकार के द्वारा जारी किये गए इस हेल्प लाइन नंबर का उपयोग राज्य के सभी क्षेत्रों के लोग कर सकते है।
  • खंड, तहसील, जिला और राज्य स्तर की शिकायतों के समाधान के लिए हेल्पलाइन अधिकारीयों के द्वारा 1 से 2 हफ्ते में समस्याओं का समाधान किया जायेगा।
  • मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा हेल्पलाइन के सभी अधिकारीयों को तत्परता के साथ काम करने का आदेश दिया जायेगा।
  • इसके साथ ही सेवाओं को और आसान बनाने के लिए मोबाइल ऍप का भी निर्माण राज्य सरकार के द्वारा किया गया है।
  • Mukhyamantri Seva Sankalp App की सहायता से नागरिक कभी भी अपनी शिकायत को दर्ज एवं तर्क करने की स्थिति का विवरण प्राप्त कर सकते है।
  • सभी शिकायत दारो से उनकी शिकायत के संबंध में निरंतर अपडेट लिए जायेंगे तथा उनके प्रस्ताव के मौलिकता पर अधिकारियो के मत को देखते हुए योजनाओ में परिवर्तन किया जायेगा।
  • सुबह सात बजे से लेकर रात 10 बजे तक हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से शिकायत दर्ज की जा सकती है।
  • मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के माध्यम से अब सभी नागरिक घर बैठे अपनी शिकायत को दर्ज कर सकते है।
  • राज्य में अब सभी आम नागरिकों की समस्याओं का सरकार के द्वारा सही समय पर हल किया जायेगा।

हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से शिकायत दर्ज ऐसे करें ?

  • इसके लिए नागरिको को 1100 टोलफ्री नंबर को डायल करना है। नंबर डायल करने के बाद कॉल सेंटर के सदस्य के द्वारा आपकी कॉल को उठाया जायेगा।
  • अब आप अपनी शिकायत संबंधी सूचना को उस सदस्य के पास दर्ज कर सकते है।
  • शिकायत दर्ज करने के बाद आपको कॉल सेंटर के एजेंट के द्वारा रेफ़्रेन्स नंबर प्रदान किया जायेगा।
  • शिकायत दर्ज करने के बाद आपको 15 दिनों के भीतर समस्या का हल प्रदान किया जायेगा।


Leave a Reply

× How can I help you?