ekYojana

(रजिस्ट्रेशन) राजस्थान शुभ शक्ति योजना-: आज हम आपको राजस्थान राज्य की एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहें हैं जो राज्य की महिलाओं और बेटियों के लिए शुरू की गयी हैं। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं और बेटियों को आर्थिक सहायता हेतु कुछ धनराशि हस्तांतरित की जाएगी। इस योजना का नाम शुभ शक्ति योजना रखा गया हैं। इसकी शुरुआत राजस्थान राज्य में की गयी है। इस योजना के तहत राजस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की बेटियों की शिक्षा व शादी की लिए सरकार द्वारा वित्तीय राशि प्रदान की जा रही है। जिसके लिए उन्हें 55000 रुपये आर्थिक सहायता के लिए दिए जायेगे। परन्तु  Rajasthan Shubh Shakti Yojana का लाभ लेने के लिए आपको राजस्थान का निवासी होना अनिवार्य है। तभी आप राजस्थान शुभ शक्ति योजना का लाभ ले सकते हैं।

(रजिस्ट्रेशन) राजस्थान शुभ शक्ति योजना का लाभ लेने के लिए आपको इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना होगा। जिसके लिए आप राजस्थान लेबर डिपार्मेंट की ऑफिसियल वेबसाइट labour.rajasthan.gov.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया हम आपको लेख के माध्यम से बता रहे हैं। इसके लिए आपको लेख को पूरा पढ़ना होगा।

राजस्थान शुभ शक्ति योजना 2023 क्या है ?

शुभ शक्ति योजना को राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया है। सरकार द्वारा राजस्थान के नागरिको के कौशल विकास के लिए, व्यवसायिक सुधार के लिए, स्वयं का व्यवसाय प्रारम्भ करने के लिए, श्रमिक परिवार की बेटियों की शादी के लिए व स्वयं विवाह हेतु आर्थिक सहायता देने के लिए धन राशि प्रदान की जा रही हैं। अगर आपको भी राजस्थान शुभ शक्ति योजना के लिए आवेदन करना है तो इसकी जानकारी जैसे-राजस्थान शुभ शक्ति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है? शुभ शक्ति योजना के क्या-क्या लाभ हैं ? और लाभ लेने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इन सही जानकारियों को विस्तार पूर्वक हम आपको लेख में दे रहें हैं अगर आप आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना चाहते हैं तो हमारे लेख को सावधानी पूर्वक अंत तक पढ़े।

नीचे दी गयी सारणी की सहायता से हम आपको Rajasthan Shubh Shakti Yojana से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में सूचित करने जा रहें हैं। इन तथ्यों के विषय में जानने के लिए आप दी गयी जानकारी पढ़ें –

आर्टिकल का नाम (रजिस्ट्रेशन) राजस्थान शुभ शक्ति योजना ऑनलाइन आवेदन
योजना का नाम शुभ शक्ति योजना
राज्य राजस्थान
शुरुआत राजस्व विभाग द्वारा
लाभार्थी राजस्थान राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग
आवेदन ऑनलाइन/ऑफलाइन
उद्देश्य आर्थिक स्थिति में सुधार करना
लाभार्थी श्रमिको की बेटियां, स्वयं श्रमिक, परिवार के अन्य सदस्य
साल 2023
ऑफिसियल वेबसाइट labour.rajasthan.gov.in

Rajasthan Shubh Shakti Yojana का उद्देश्य क्या है ?

शुभ शक्ति योजना का उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग वाले लोगो की आर्थिक सहायता करना है। जिसके लिए सरकार की तरफ से उन्हें आर्थिक सहायता हेतु 55,000 रुपये दिए जा रहे हैं। राजस्थान जैसे राज्य में बेटियों की शिक्षा को उतना महत्व नहीं दिया जाता जितना लड़को की शिक्षा को दिया जाता है और लड़कियों की छोटी उम्र में ही शादी करवा दी जाती है। गरीब परिवार के लोगो को उनकी शादी के लिए भी कर्ज लेना पड़ता है। इन सब समस्याओं को मध्यनजर रखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा शुभ शक्ति योजना का शुभारम्भ किया जाता है। जिससे वह अपनी बेटी को अच्छी शिक्षा प्रदान कर सकते हैं और उनकी शादी के लिए भी इन पैसों का प्रयोग कर सकते हैं।

राजस्थान शुभ शक्ति योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

SSY राजस्थान सरकार द्वारा निकाली गयी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपको दस्तावेजों की आवश्यकता होती है जिसके पश्चात ही आप योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं इन दस्तावेजों को आपको अपने पास पहले से ही बना कर रखना होता है। जिनकी जानकारी हम आपको अपने लेख के माध्यम से नीचे दे रहें हैं दी गयी सूची को ध्यान पूर्वक पढ़ें।

  • सबसे पहले आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
  • आवेदक का पैन कार्ड
  • लाभार्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • राशन कार्ड
  • आठवीं पास रिजल्ट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • भामाशाह परिवार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • लाभार्थी का बैंक में अकाउंट खुला होना चाहिए।
  • यदि शुभ शक्ति योजना का प्रयोग लड़की की शिक्षा के लिए करना है। तो आपको उसके लिए लड़की के 8 पास का रिजल्ट प्रमाण पत्र के रूप में दिखाना होगा।
  • और यदि योजना का लाभ लड़की की शादी के लिए प्रयोग करना है। तो लड़की की आयु 18 वर्ष से पूरे होने का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
  • राजस्थान शुभ शक्ति योजना आवेदन सम्बन्धित महत्वपूर्ण योग्यता/पात्रता

    अब हम आपको Rajasthan Shubh Shakti Yojana से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहें हैं। इस योजना का आवेदन केवल वही महिलायें और बेटियां कर सकती हैं और इस योजना की निर्धारित योग्यताओं को पूरा करेंगी। योजना की पात्रता या योग्यता संबंधी सूचना हम आपको कुछ पॉइंट्स के माध्यम से बता रहें हैं। जानने के लिए नीचे दिए गए पॉइंट्स पढ़िए-

    • Shubh Shakti Yojana(SSY) का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को राजस्थान का निवासी होना अनिवार्य है।
    • योजना का लाभ लेने के लिए महिला/बेटी की आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।
    • Rajasthan Shubh Shakti Yojana का लाभ उठाने के लिए उनको अविवाहित होना अनिवार्य है तभी वे योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
    • योजना के लिए आवेदन करने से पूर्व व्यक्ति काम से काम 90 दिनों के लिए श्रमिक रूप में कार्यरत रहा हो।
    • शुभ शक्ति योजना के अंतर्गत मिलने वाली धन राशि का प्रयोग कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु , लड़की की शिक्षा के लिए, व आवेदन करता अपने स्वयं के व्यवसाय को प्रारम्भ करने अथवा अपनी शादी के लिए प्रयोग कर सकता है।
    • लाभार्थी के पास श्रमिक होने का प्रमाण होना आवश्यक है।
      • योजना का लाभ अधिकतम दो पुत्रियों को, या महिला हिताधिकारी व उसकी एक पुत्री को मिल सकता है।
      • लड़की के माता पिता योजना का लाभ लेने के लिए कम से कम एक वर्ष के लिए निर्माण श्रमिक रहें हों।

      Rajasthan Shubh Shakti Yojana से मिलने वाले लाभ

      राज्य सरकार द्वारा निकाली सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त होता है, परन्तु कभी-कभी हमें कुछ योजनाओं के लाभों की जानकारी नाही होती है की योजना के अंतर्गत किसको लाभ मिलेगा और क्या लाभ मिलेगा आज हम आपको शुभ शक्ति योजना के लाभों की जानकारी दे रहें हैं। जिसके लिए आपको नीचे दी गयी सूची को ध्यान से पढ़ना होगा।

      • योजना का लाभ श्रमिक परिवार की बेटियों व महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
      • लड़कियों को योजना के तहत 55000 रुपये आर्थिक सहायता हेतु दिए जाएंगे।
      • Rajasthan Shubh Shakti Yojana के तहत मिलने वाली राशि का प्रयोग वे कई तरीके से कर सकते हैं। जैसे- शिक्षा के लिए, व्यवसाय शुरू करने के लिए, शादी के लिए आदि।
      • योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि लाभार्थी के सीधे बैंक अकाउंट में जाती है।

राजस्थान शुभ शक्ति योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

Rajasthan Shubh Shakti Yojana के लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण सम्बन्धित पूरी प्रक्रिया आपको लेख में दी जा रही है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको लेबर डिपार्मेंट की ऑफिसियल वेबसाइट labour.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। जैसा कि नीचे दी गयी इमेज में दिखाया गया हैं –
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाता है।
  • होम पेज पर आपको Online Dashboard Registration/Renewal के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपके समाने एक फॉर्म खुल जाता है।
    • आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सारी जानकारी भरनी होंगी।
    • और उसके बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
    • इसके पश्चात आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

    शुभ शक्ति योजना के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

    RAJASTHAN SSY राजस्थान शुभ शक्ति योजना के लिए आप ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। ऑफलाइन पंजीकरण करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा। इन स्टेप्स के माध्यम से आप आसानी से अपना पंजीकरण करा पाएंगे। आइये जानते हैं-

    • उम्मीदवार को सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट labour.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
    • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
    • यहाँ आपको डाउनलोड फॉर्म का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपका आवेदन फॉर्म डाउनलोड हो जायेगा।
    • जिसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गयी जानकारी को सही-सही भरना है।
    • फॉर्म में जानकारी भरने के बाद पूछे गए दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करना है।
    • जिसके बाद आपको फॉर्म मंडल सचिव, श्रम विभाग व अन्य सक्षम अधिकारियों के पास जमा करना होगा।
    • इसके पश्चात आपकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है।


Leave a Reply

× How can I help you?