ekYojana

कृषि वानिकी (पॉप्लर ई0टी0पी0) योजना की शुरुआत बिहार राज्य सरकार के द्वारा की गयी है। योजना के तहत किसानों को लाभ पहुंचाया जायेगा। किसान कृषि वानिकी योजना से जुड़कर विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के पौधो को कम मूल्य में अपने खेतो में लगा सकते है जिससे किसानों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त होगा। इस योजना को जल जीवन हरियाली योजना के साथ जोड़ा जायेगा। krishi vaniki poplar ETP Yojana के जरिये पर्यावरण वन और जलवायु को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। योजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार किया जायेगा आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से पॉप्लर ई0टी0पी0 से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करेंगे। अतः krishi vaniki poplar ETP Yojana का पूर्ण लाभ प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

कृषि वानिकी (पॉप्लर ई0टी0पी0) योजना 2023

कृषि वानिकी योजना में शामिल होने वाले सभी किसानों को योजना के तहत दस रूपए मूल्य की हिसाब से एक पौधा दिया जायेगा। जिससे पॉप्लर के पौधे तैयार होंगे। इन पौधो के वृक्षारोपण करने से किसानों को अधिक लाभ प्राप्त होगा। पॉप्लर के वृक्षारोपण करने के लिए न्यूनतम ऊंचाई 10 फ़ीट एवं गोलाई 2.5 तक उपलब्ध होती है। Mukhyamantri krishi vaniki yojana में शामिल होने वाले सभी किसानों को स्थानीय पौधशालों से पॉप्लर के वृक्ष 10 रूपए के अनुसार किसानों को वितरित किये जाते है। पौधों के बड़े होने पर सभी लाभ किसान भाइयों को प्रदान किया जाता है इसके वृक्षारोपण करने से किसानों की आय में वृद्धि की जाएगी। एवं साथ की किसानों के स्तर को एक नयी दिशा भी प्रदान की जाएगी।

योजना का नाम कृषि वानिकी (पॉप्लर ई0टी0पी0) योजना
लाभ किसानों की आमदनी में वृद्धि
लाभार्थी बिहार राज्य के किसान
योजना शुरू की गयी बिहार राज्य सरकार के द्वारा
उद्देश्य राज्य के किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करना
साल 2023
आधिकारिक वेबसाइट forestonline.bih.nic.in

पॉप्लर वृक्ष की जानकारी

पॉप्लर वृक्ष एक पतझड़ी वृक्ष है ,यह आदर्श जलवायु में जल्दी उगने वाला पेड़ है। पॉप्लर की लकड़ी का इस्तेमाल छाल प्लाइवुड, बोर्ड और माचिस की तीलियां बनाने में प्रयोग किया जाता हैं, खेल से संबंधित सभी वस्तुएं और पैन्सिल बनाने में भी इस लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। भारत में यह पौधा 5-7 साल में 85 फीट या उससे भी ऊपर की ऊंचाई तक बढ़ सकता है पॉप्लर की खेती के लिए मिट्टी का pH 5.8-8.5 होना चाहिए। भारत में ज्यादातर मैदानी इलाकों में इस का वृक्षारोपण किया जाता है।

कृषि वानिकी (पॉप्लर ई0टी0पी0) योजना के उद्देश्य क्या है ?

कृषि वानिकी (पॉप्लर ई0टी0पी0) योजना का मुख्य उद्देश्य है कृषि वानिकी में पॉप्लर के वृक्षारोपण के लिए आवश्यकता के अनुरूप पौधा तैयार करना जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। जिससे राज्य के किसान भाइयों की आर्थिक स्थिति को और मजबूत बनाया जायेगा। राज्य सरकार के द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए यह योजना जारी की गयी है। पॉप्लर प्लांट के माध्यम से चारो तरफ हरियाली होगी और इससे पर्यावरण के क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। वन विभाग से खरीदे गए पौधे में से 50% पेड़ों को 3 साल तक सुरक्षित रखने पर किसानों को प्रति पेड़ के अनुसार 60 रुपए की दर से अनुदान राशि दी जाएगी.

पॉप्लर ई0टी0पी0 से मिलने वाले लाभ

  • कृषि वानिकी योजना में शामिल होने वाले सभी कृषकों को पर्यावरण एवं वन विभाग के स्थानीय कार्यालय से पॉप्लर की कटिंग निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • लाभार्थी किसानों को दस हजार रूपए कटिंग प्रति एकड़ के हिसाब से उपलब्ध किये जायेंगे।
  • कृषि वानिकी के तहत किसानों को पॉप्लर ई0टी0पी0 की देखरेख करने के लिए सभी जानकारियां प्रदान की जाएगी।
  • कृषि वानिकी योजना में शामिल हुए किसानों को पॉप्लर के पौधों को स्थानीय पौधशालों से 10 रूपए मूल्य के हिसाब से पौध लेने का लाभ प्राप्त होगा।
  • पॉप्लर के प्लांट में किसानों का ही अधिकार होगा जिससे पौध बड़े होने पर किसानों को ही उसका पूर्ण लाभ प्राप्त होगा।
  • Krishi vaniki yojana के द्वारा किसानो की आय में वृद्धि की जाएगी।
  • कृषि वानिकी के माध्यम से किसानों के मेड़ों के किनारे 150 लाख पॉप्लर प्रजाति के पेड़ों का रोपण किया जायेगा।
  • राज्य के 2150 एकड़ निजी भूमि में पॉप्लर पौधशालाओं की स्थापना की जाएगी।
  • हरियाली मिशन लक्ष्य के अंतर्गत पॉप्लर के पेड़ो का वृक्षा रोपण किया जायेगा।

    कृषि वानिकी पॉप्लर ई0टी0पी0 पात्रता

    • आवेदक की अपने नाम से या लीज पर कम से कम तीन वर्षों के लिए जमीन होनी चाहिए।
    • पॉप्लर के पेड़ लगाने के लिए जमीन समतल ऊँची जल जमाव मुक्त होनी चाहिए।
    • आवेदक किसान के बैंक खाते में योजना के तहत पूंजी के रूप में 20 हजार रूपए होने अनिवार्य है।
    • किसान की जमीन में पॉप्लर पौध लगाने के लिए सिंचाई की व्यवस्था होनी चाहिए।
    • Krishi vaniki yojana के माध्यम से आवंटन के लिए प्रति व्यक्ति के अनुसार भूमि को आधा एकड़ से 3 एकड़ रखा गया है।

    आवश्यक दस्तावेज

    • भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र
    • अपडेट की गयी लगान की रसीद
    • लीज डीड की फोटोकॉपी
    • 20 हजार रूपए की बैंक में जमा होने का प्रमाण बैंक पास बुक विवरण

      ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

      राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी किसान कृषि वानिकी पॉप्लर ई.टी.पी योजना में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है वह नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

      • सबसे पहले आवेदक को environment & forest department की ऑफिसियल वेबसाइट forestonline.bih.nic.in में प्रवेश करना है।
      • उसके बाद आपकी स्क्रीन में होम पेज ओपन हो जायेगा।
      • होम पेज में आपको menu के सेक्शन में online apply के ऑप्शन में क्लिक करना है।
      • अब आपकी स्क्रीन में अगले पेज में एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगी। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।
      • इसके पश्चात रजिस्ट्रेशन फॉर्म में दी गयी सभी प्रकार की जानकारी आपको भरनी है
      • सभी जानकारी भरने के बाद आपको generate OTP के ऑप्शन में क्लिक करना है। अब फॉर्म में दिए गए मोबाइल नंबर में आपको ओटीपी नंबर प्राप्त होगा।
      • ओटीपी नंबर को आपको ओटीपी वाले कॉलम में दर्ज करना है। इसके बाद प्रोसीड वाले ऑप्शन में क्लिक करना है।
      • इसके पश्चात आपको मोबाइल में 12 नंबर का रजिस्ट्रेशन आईडी प्राप्त होगा। इस आईडी के माध्यम से आप आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि में सुधार कर सकते है।
      • अगले पेज में आपको पौधे की प्रजाति और पौधों की संख्या को दर्ज करना है।
      • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद सेव ड्राफ्ट पर क्लिक करें।
      • अगर आप final submit के ऑप्शन में क्लिक करते हो तो आपके द्वारा फॉर्म में कोई सुधार नहीं किया जा सकता है।
      • save as draft के माध्यम से आप आवेदन पत्र में संसोधन कर सकते है।
      • इसके लिए आपको already registration के ऑप्शन में क्लिक करके 12 नंबर के रजिस्ट्रेशन नंबर को दर्ज करना है।
      • इसके पश्चात आवेदक को फॉर्म के साथ अपने डाक्यूमेंट्स और पासपोर्ट साइज फोटो को अपलोड करना है।
      • आवेदन पत्र को जमा करने के लिए सबमिट के ऑप्शन में क्लिक करें।
      • इसके पश्चात आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेने के लिए प्रिंट एप्लीकेशन के ऑप्शन में क्लिक करें।

        कृषि वानिकी एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करें ?

        • पॉप्लर ई0टी0पी0 एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए आवेदक को ऑफिसियल वेबसाइट में प्रवेश करना होगा।
        • वेबसाइट में प्रवेश करने के पश्चात होम पेज में Check Application Status के विकल्प में क्लिक करना है।
        • इसके पश्चात आवेदक को Application ID नंबर दर्ज करनी है और show वाले विकल्प में क्लिक करना है।
        • next page में आवेदक को एप्लीकेशन स्टेटस से संबंधी सभी विवरण प्राप्त हो जायेगा।
        • इस तरह से कृषि वानिकी एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया आपकी पूरी जो जाएगी।


Leave a Reply

× How can I help you?