ekYojana

गुजरात सरकार ने सहाय योजना की शुरुआत विधवा महिलाओं के लिए की है। योजना के तहत राज्य की सभी विधवा महिलाओं को प्रति माह 1250 रुपये वित्तीय सहायता के लिए धन राशि प्रदान की जायेगी। ગુજરાત વિધવા સહાય યોજના का लाभ लेने के लिए इच्छुक महिलाओं को आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। सभी लाभार्थी गुजरात स्टेट पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट gujaratindia.gov.in पर जा कर गुजरात सहाय योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया आर्टिकल में दी गयी है लाभार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर या फिर लेख में दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। Gujarat Vidhva Sahay Yojana सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लेख को पढ़ें।

सरकार द्वारा विधवा सहाय योजना का नाम बदलकर गंगा स्वरूप योजना कर दिया है। यह योजना महिलाओं की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए शुरू की गयी है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए विधवा लाभार्थी की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। तभी महिला को ગુજરાત વિધવા સહાય યોજના का लाभ प्राप्त होगा। यदि महिला दूसरी शादी कर लेती है तो महिला को Vidhva Sahay Yojana का लाभ प्राप्त नहीं होगा। आर्टिकल के माध्यम से गुजरात सहाय योजना सम्बंधित पूरी जानकारी जैसे- विधवा सहाय योजना के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं ? गंगा स्वरूप योजना (ગુજરાત વિધવા સહાય યોજના) योजना के क्या क्या लाभ प्राप्त होते हैं व लाभों की जानकारी के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होती है ? लेख में दिया गया है। योजना का लाभ लेने के लिए व आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

आर्टिकल Vidhva Sahay Yojana Registration Form
राज्य गुजरात
योजना का नाम વિધવા સહાય યોજના
लाभार्थी राज्य की विधवा महिलाएं
ऑफिसियल वेबसाइट gujaratindia.gov.in

गुजरात सहाय योजना का उद्देश्य

योजना का उद्देश्य विधवा महिलाओं की आर्थिक सहायता करना है जिससे महिला को किसी पर निर्भर न होना पड़े वे अपने बच्चों और अपने खर्चे स्वयं निकाल पाए। सरकार द्वारा महिलाओं की सहायता के लिए Vidhva Sahay Yojana जैसी बहुत सी योजनाओं की शुरुआत की जाती है। जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करती हैं। कई विधवा महिलाएं शिक्षा की कमी के कारण नौकरी करने में अश्मर्थ रहती है। इन सभी समस्याओं को मध्य नजर रखते हुए सरकार ने विधवा सहाय योजना

 का शुभारम्भ किया।

गुजरात विधवा सहाय योजना के लिए दस्तावेज (पात्रता)

विधवा सहाय योजना का लाभ लेने के लिए राज्य की विधवा महिलाओं को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। जिनके पहले से ही बना कर रखना होता है आर्टिकल के माध्यम से गुजरात सहाय योजना सम्बन्धित सभी दस्तावेजों की जानकारी लेख में दी जा रही है।

  • आधार कार्ड
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • विधवा होने का प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • 2/3 के अनुसार शपत पत्र
  • पहचान पत्र
  • बैंक अकाउंट
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • योजना का लाभ लेने के लिए विधवा महिला की आयु 18 से 60 वर्ष तक होनी चाहिए
  • यदि विधवा महिला की दूसरी शादी हो जाती है तो महिला को योजना के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।

विधवा सहाय योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाले लाभों की जानकारी सभी लाभार्थी महिलाओं को नीचे लेख में दी जा रही है। सभ सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए नीचे सूची को पढ़ें।

  • योजना के तहत विधवा महिलाओं को सरकार आर्थिक सहायता के लिए धनराशि प्रदान करती है।
  • प्राप्त धनराशि सीधे महिलाओं के बैंक अकाउंट में जाती है।
  • विधवा महिलाओं को प्रति माह 1250 रुपये प्रदान किये जाएंगे।
  • गुजरात विधवा सहाय योजना के तहत लाभर्थियों की संख्या 1.64 लाख से बढ़ाकर 3.70 लाख कर दी गयी है।
  • मिलने वाली राशि लाभार्थी के आकउंट में हर माह के पहले सप्ताह में आ जायेगी।
  • योजना का लाभ राज्य के 33 जिलों में प्राप्त होगा।
  • Vidhva Sahay Yojana का लाभ ग्रामीण व शहरी दोनों को प्राप्त होगा।

    गुजरात विधवा सहाय योजना आवेदन

    विधवा सहाय योजना के लिए आवेदन करने के लिए लाभार्थी महिला को जन सेवा केंद्र जाना होगा वहां से महिला गुजरात विधवा सहाय योजना के लिए आवेदन कर सकती है रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया आर्टिकल में नीचे दी गयी है। दिए गए चरणों को फॉलो कर के आप आवेदन कर सकते हैं।

    • गुजरात विधवा सहाय योजना आवेदन के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र जाएँ।
    • वहां से एप्लीकेशन फॉर्म लें।
    • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों को सही सही दर्ज करें।
    • अपने फॉर्म को भरने के बाद सम्बंधित दस्तावजों को फॉर्म के साथ अटैच करें।
    • अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म में उल्लिखित प्रश्न के लिए NO का ऑप्शन चुनते हैं तो आपके पास वरिष्ठ नागरिक प्रमाण पत्र है तो आपको सम्बन्धित कार्यालय में शपथ पत्र जारी करना होगा।
    • यदि आप पंजीकरण फॉर्म में YES का ऑप्शन चुनते हैं इसमें जवाव पंच नमू की आवश्यकता है तो अपने साथ सम्बंधित कार्यालय में दो लोगो को साथ ले कर भी जाना होगा।
    • अगर आपके पास जाति या वरिष्ठ नागरिक प्रमाणपत्र हैं और आप YES का ऑप्शन चुनते हैं तो आप सीधे कार्यालय में जा कर आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
    • जिसके बाद आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाती है।


Leave a Reply

× How can I help you?