ekYojana

स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना को उत्तर प्रदेश सरकार ने शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य के जो मजदूर/आर्थिक रूप से कमजोर गरीब लोग हैं उन्हें सरकार की तरफ से पर्यटन यात्रा के लिए धनराशि प्रदान की जायेगी। यूपी Swami Vivekananda Etihasik Paryatan Yatra Yojana का लाभ लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन प्रकिया को पूरा करना होगा। तभी वे योजना के लिए पात्र माने जाएंगे। जो लोग आवेदन प्रकिया को पूरा करना चाहते हैं वे Labour Department Government of Uttar Pradesh की आधिकारिक वेबसाइट upbocw.in पर जा कर आवेदन प्रकिया को पूरा कर सकते हैं।

स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना एप्लीकेशन फॉर्म सम्बन्धित जानकारी लेख के माध्यम से नीचे दी जा रही है। सभी उम्मीदवार आर्टिकल में दिए गए चरणों को फॉलो कर के आवेदन प्रकिया को पूरा कर सकते हैं। Uttar Pradesh Swami Vivekananda Etihasik Paryatan Yatra Yojana सम्बन्धित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को पढ़ें।

स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना 2023

यूपी सरकार ने Swami Vivekananda Etihasik Paryatan Yatra Yojana की शुरुआत राज्य के श्रमिकों के लिए की है। इस योजना के तहत जो उम्मीदवार आवेदन प्रकिया को पूरा करा करेंगे उन्हें सरकार की तरफ से 12000 रुपये धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के लिए प्रदान किये जाएंगे। स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना का लाभ लगभग 1.5 करोड़ श्रमिकों  को दिया जाएगा। UP Paryatan Yatra Yojana के माध्यम से उम्मीदवार गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर, मेरठ में हस्तिनापुर शहर, प्रयागराज धार्मिक स्थल, शाकुंभरी देवी आदि धार्मिक स्थलों पर जा सकते हैं।

SVEPY योजना सम्बन्धित अधिक जानकारी जैसे-स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कैसे करें ? योजना का लाभ लेने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होती है आदि आर्टिकल में दिया गया है। पर्यटन यात्रा योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल को पढ़ें।

Swami Vivekananda Etihasik Paryatan Yatra Yojana 2023 Highlights

आर्टिकल का नाम स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना
ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म
राज्य का नाम उत्तर प्रदेश
योजना का नाम  Swami Vivekananda Etihasik Paryatan
Yatra Yojana
उद्देश्य राज्य के गरीब व मजदुर लोगो को पर्यटन यात्रा के लिए
धनराशि प्रदान करना
एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट लिंक upbocw.in

UP Paryatan Yatra Yojana का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना का उद्देश्य राज्य के नागरिकों को धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने के लिए धनराशि प्रदान करवाना है। राज्य में ऐसे कई लोग होते हैं जिन्हे धार्मिक स्थलों की यात्रा करना पसंद होता है परन्तु आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे किसी भी यात्रा पर नहीं जा पाते हैं। उन सभी लोगो के लिए यूपी सरकार द्वारा Paryatan Yatra Yojana की शुरुआत की है। जो उम्मीदवार योजना के लिए आवेदन करेंगे केवल उन्हें ही पर्यटन यात्रा के लिए धनराशि प्रदान की जाती है।

SVEPY योजना के लाभ

Paryatan Yatra Yojana के माध्यम से राज्य के नागरिकों को जो-जो लाभ प्राप्त होते हैं उनकी जानकारी नीचे सूची में दी जा रही है। SVEPY योजना के लाभसम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गयी सूची को पढ़ें।

  • Swami Vivekananda Etihasik Paryatan Yatra Yojana का लाभ राज्य के  1.5 करोड़ श्रमिकों को प्रदान किया जाएगा।
  • UP Paryatan Yatra Yojana के माध्यम से राज्य के श्रमिक वर्ग के लोगो को 12000 रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • यूपी के जो नागरिक कार्यशालाय में श्रमिक के रूप में कार्य कर रहें हों उन्हें भी SVEPY योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत कई तीर्थ स्थलों की यात्रा कर सकते हैं।
  • Paryatan Yatra Yojana के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी तरह का शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।
  • योजना के माध्यम से प्रदान की जाने वाली धन राशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में दी जायेगी।

पर्यटन यात्रा योजना सम्बन्धित दस्तावेज

Swami Vivekananda Etihasik Paryatan Yatra Yojana के लिए जिन नागरिकों ने आवेदन फॉर्म भरने हैं उन्हें कुछ दस्तावेजों की जरुरत भी पड़ेगी जिन्हे पहले से ही बना कर रखना होता है। उन सभी दस्तावेजों की जानकारी लेख में नीचे दी गयी है। सभी उम्मीदवार सूची में दिए गए दस्तावेजों को पहले से ही बना कर रख लें।

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक अकाउंट का विवरण
  • राशन कार्ड
  • श्रमिक होने का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आइडी कार्ड
  • स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
SVEPY योजना के लिए पात्रता
  • Paryatan Yatra Yojanaका लाभ लेने के लिए उम्मीदवार यूपी का मूल निवासी होना चाहिए।
  • उम्मीदवार मजदुर होना चाहिए।
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदन के लिए उम्मीदवार को किसी भी तरह का शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।
    स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना के माध्यम से जाने वाले धार्मिक स्थल

    SVEPY योजना के माध्यम से राज्य के नागरिक जी घार्मिक स्थलों पर जा सकते हैं उनकी सूची नीचे दी गयी है।

    • विंध्यवासिनी देवी के मंदिर
    • मथुरा धार्मिक शहर
    • प्रयागराज धार्मिक स्थल
    • शाकुंभरी देवी
    • गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर
    • मेरठ में हस्तिनापुर शहर
    • वाराणसी धार्मिक स्थल
    • अयोध्या धार्मिक शहर

      स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना आवेदन कैसे करें ?

      Swami Vivekananda Etihasik Paryatan Yatra Yojana का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन प्रकिया को पूरा करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार यूपी श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। Paryatan Yatra Yojana एप्लीकेशन फॉर्म भरने की पूरी प्रकिया लेख में नीचे दी गयी है। सभी उम्मीदवार दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के आवेदन प्रकिया को पूरा कर सकते हैं।

      • Paryatan Yatra Yojana की आवेदन प्रकिया को पूरा करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
      • होम पेज में आपको योजनाओं का ऑप्शन दिखाई देगा वहां क्लिक करें।
      • समस्त योजनाओं की लिस्ट में से Paryatan Yatra Yojana के ऑप्शन पर क्लिक करें।
      • फिर आपके सामने स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
      • उसके बाद फॉर्म को डाउनलोड कर के प्रिंटआउट निकाल लें।
      • फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों को दर्ज करें।
      • सम्बन्धित दस्तावेजों को को फॉर्म के साथ अटैच करें।
      • अब सम्पूर्ण फॉर्म की जांच करने के बाद उसे श्रम विभाग कार्यालय में जमा कर दें।
      • जिसके बाद आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

        पर्यटन यात्रा योजना आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें ?

        Paryatan Yatra Yojana के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है वे आवेदन की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। पर्यटन यात्रा योजना आवेदन की स्थिति चेक करने की पूरी प्रकिया आर्टिकल में नीचे दी गयी है।

        • सबसे पहले श्रम विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
        • होम पेज पर श्रमिक के ऑप्शन पर जाएँ।
        • खुली हुई लिस्ट में पंजीयन की स्थिति पर क्लिक करें।
        • जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा पेज में पूछी गयी जानकारी भरें।
        • सभी जानकारी को भरने के बाद सबमिट कर दें।
        • अब इसके पश्चात आपके सामने Paryatan Yatra Yojana आवेदन की स्थिति खुल जाती है।
        • वहां से आप सम्बन्धित जानकारी चेक कर सकते हैं।


Leave a Reply

× How can I help you?