ekYojana

आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा की गयी है। योजना के माध्यम से राज्य के किसानों की आय स्तर में वृद्धि करने के लिए Atma Nirbhar Krishak Samanvit Vikas Yojana को संचालित किया जा रहा है। राज्य सरकार के द्वारा किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए स्कीम के क्रियान्वयन के लिए 100 करोड़ रूपए का बजट निर्धारित किया गया है। कृषकों को आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य से एवं उनके आय स्तर को दोगुना करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा यह दृढ़संकल्प लिया गया है की किसानों की आर्थिक स्थिति में एक नया बदलाव किया जायेगा। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना 2023 उत्तर प्रदेश से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी को साझा करेंगे।

Atma Nirbhar Krishak Samanvit Vikas Yojana

आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना 2023 उत्तर प्रदेश– के माध्यम सरकार के द्वारा यह योजना बनाई गयी है की किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए भूभाग में पैदावार होने वाली फसलों की खरीद पर किसानों को उसी समय भुगतान कराने पर बल दिया जायेगा। राज्य में मुख्य रूप से किसानों के द्वारा गेहूं ,मक्का ,ज्वार ,सरसों ,गन्ना ,आदि प्रकार की फसलों का उत्पादन किया जाता है कृषकों की आय दोगुना करने के लिए राज्य सरकार के माध्यम से तैयारी की गयी है की उन्हीं फसलों में किसानों का ध्यान आकर्षित किया जायेगा , जिसका उत्पादन क्षेत्र में अधिक किया जाता है। इसके साथ ही यूपी सरकार के द्वारा किसानों को बढ़ावा देने के लिए किसान उत्पादक संगठनों की स्थापना भी की जाएगी। यह संगठन प्रत्येक ब्लॉक स्तर के अनुसार प्रतिपादित किये जायेंगे।

आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना 2023

स्कीम आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना
योजना का शुभारंभ CM योगी आदित्यनाथ
बजट पेश वित्त मंत्री सुरेश खन्ना
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य किसानों के आय स्तर को ऊँचा करना
सत्र 2023
बजट 100 करोड़ रूपए
लाभ किसानों की आय में वृद्धि
वेबसाइट Uttar Pradesh (up.gov.in)

राज्य के किसानों के लिए कृषि बजट में विभिन्न प्रकार की योजनाओं के लिए बजट राशि को निर्धारित किया गया जिसका विवरण आपको नीचे दर्शाया गया है। इन योजनाओं के तहत किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य राज्य सरकार के माध्यम से तय किया गया है।

क्र संख्या कृषि योजनाएं बजट राशि
1 आत्मनिर्भर भारत समन्वित विकास योजना 100 करोड़ रूपए
2 किसानों को मुफ्त पानी योजना 700 करोड़
3 मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 600 करोड़
4 सब्सिडी दरों पर किसानों को फसली ऋण 400 करोड़
5. 15 हजार से अधिक सोलर पंपों की स्थापना का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना 2023 का उद्देश्य

Up Atma Nirbhar Krishak Samanvit Vikas Yojana– का मुख्य उद्देश्य है किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना। किसानों को बढ़ावा देने के लिए योजना के तहत विभिन्न प्रकार की सुविधाएँ प्रदान की जाएगी। हमारे समाज में कृषक श्रेणी के नागरिकों की इतनी दयनीय स्थिति है की वह कृषि उत्पादन में अधिक वृद्धि करने के लिए आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल नहीं कर पाते है जिससे की उन्हें कृषि क्षेत्र में बहुत हानि होती है किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार के द्वारा समय समय पर विभिन्न प्रकार की योजनाओं को शुरू किया जाता है जिससे की कृषि उत्पादन के क्षेत्र को नई दिशा मिल सके। उन्हीं योजनाओं में से यूपी आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना भी है जिसके तहत प्रदेश किसानों को कृषि क्षेत्र में अधिक उत्पादन करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त भी बनाया जायेगा।

कृषक समन्वित विकास योजना के अनुसार किसानों को एक खुशहाल जीवन प्रदान किया जायेगा जिससे की वह कृषि में अधिक उत्पादन करके अपनी आमदनी में वृद्धि कर सके। विभिन्न कार्यक्रमों के अनुसार किसानों को आधुनिकरण तरीके से खेती करने के लिए जागरूक किया जायेगा। कृषि में प्रयोग होने वाले नए नए उपकरणों के बारे में उन्हें जानकारी प्रदान की जाएगी। एवं इसके साथ-साथ किसानों को कृषि कार्य के लिए सभी प्रकार की सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा।कृषि क्षेत्र को नया स्वरूप देने के लिए यह राज्य सरकार के द्वारा किसानों के लिए एक विशेष प्रकार की महत्वपूर्ण योजना को संचालित किया जा रहा है।

Up Atma Nirbhar Krishak Samanvit Vikas Yojana के लाभ

  • आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना के माध्यम से किसानों को पारदर्शी तरीके से सभी सुविधाएँ लेने का लाभ प्राप्त होगा।
  • कृषक समन्वित विकास योजना 2023 से राज्य में उन्हीं फसलों को अधिक बढ़ावा दिया जायेगा जिनका अधिक उत्पादन किया जाता है।
  • खेती से जुड़े सभी कार्यों को और आसान बनाने के लिए Atma Nirbhar Krishak Samanvit Vikas Yojana से कृषि के नए उपकरण, मूल्य संवर्धन से संबंधित सभी प्रकार के कार्यों को किसानों तक पहुंचाया जायेगा।
  • राज्य के किसानों को बढ़ावा देने के लिए ब्लॉक स्तर के माध्यम से किसान उत्पादक संगठन को स्थापित किया जायेगा।
  • Up Atma Nirbhar Krishak Samanvit Vikas Yojana को राज्य में चल रहें विभिन्न प्रकार की योजनाओं के साथ जोड़कर योजना के कार्य को सफल बनाया जायेगा।
  • किसानों की स्थिति में सुधार करने के लिए उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना के लिए राज्य सरकार के द्वारा 100 करोड़ रूपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • विभिन्न योजनाओं के समन्वय से कृषि उत्पादन क्षेत्र को एक नई गति प्रदान की जाएगी।
  • कृषक समन्वित विकास योजना से राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
  • किसानों की आमदनी में वृद्धि की होगी ,जिससे वह एक समृद्ध एवं खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकते है।

    Atmanirbhar Krishak Samanvit Vikas Yojana पात्रता एवं मानदंड

    • आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना के लिए वही किसान पात्र होंगे जो उत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासी है।
    • कृषक आवेदक के पास अपनी भूमि से जुड़े सभी प्रकार के दस्तावेज होने आवश्यक है।
    • आवेदक किसान श्रेणी से संबंधित होना चाहिए।

    कृषक समन्वित विकास योजना 2023 आवश्यक दस्तावेज

    • आवेदक किसान का आवासीय प्रमाण पत्र
    • परिवार की वार्षिक आय प्रमाण पत्र
    • आवेदनकर्ता किसान का आधार कार्ड
    • वोटर कार्ड
    • भूमि से जुड़े सभी दस्तावेज
    • बैंक पासबुक विवरण
    • मोबाइल नंबर
    • पते से संबंधित जानकारी के लिए दस्तावेज
    • किसान प्रमाण पत्र

      आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना 2023 उत्तर प्रदेश ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

      उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा अभी हाल ही में आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना 2023 का बजट निर्धारित किया गया है आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार के ऑनलाइन पोर्टल को यूपी सरकार के द्वारा अभी लॉन्च नहीं किया गया है पोर्टल लॉन्च होते ही या आवेदन से संबंधित नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से आवेदन से संबंधित सूचना को अपडेट किया जायेगा। इसके लिए अभी आपको कुछ समय का इन्तजार करना होगा। ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें।



Leave a Reply

× How can I help you?