ekYojana

(रजिस्ट्रेशन) मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2023 – कोरोना संक्रमण के कारण नागरिकों को राशन लेने में दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। सभी नागरिकों को राशन प्राप्त करने के लिए दुकान के आगे लम्बी-लम्बी लाइन लगानी पड़ रही है लेकिन अब दिल्ली राज्य के लोगो को इसकी आवश्यकता नहीं है क्योकि दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2023 का प्रारम्भ किया है। जिसके तहत नागरिकों को घर पर राशन प्राप्त होगी। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2023 के बारे में और इस योजना का लाभ किन नागरिको को होगा इसके बारे में जानकारी देने जा रहें हैं। यहाँ आप जानेंगे कि आप इस योजना में आवेदन कैसे करें कर सकते हैं।

यदि आप भी (रजिस्ट्रेशन) मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2023 के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारे आर्टिकल के माध्यम से इस योजना से जुडी हर आवश्यक सूचना प्राप्त कर सकते हैं। हाँकि अभी तक इस योजना की अप्लाई प्रोसेस अभी तक जारी नहीं की गयी हैं लेकिन प्रोसेस जारी होते ही यहाँ हम आपको (रजिस्ट्रेशन) मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रोसेस के बारे में सूचना देंगे। अपडेट के लिए हमारे लेख से जुड़े रहिये।

मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2023

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी ने राज्य के नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना का प्रारम्भ किया है। इस योजना के तहत राज्य के सभी नागरिकों को राशन घर-घर पर पहुंचाई जाएगी। इस योजना के आरम्भ होने से नागरिकों को राशन प्राप्त करने के लिए दुकान में नहीं जाना पड़ेगा लाभार्थियों को राशन सरकार द्वारा घर पर डिलीवर किया जायेगा। इस लेख में हम आपको (रजिस्ट्रेशन) मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना में ऑनलाइन आवेदन तथा लाभार्थी सूची, स्टेटस आदि बताएंगे। दिल्ली राज्य के लगभग 17 लाभ से अधिक नागरिक पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम का लाभ प्राप्त कर रहें हैं।

नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से आप Mukhyamantri Ghar Ghar Ration Yojana से जुडी आवश्यक सूचना प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप भी इन सूचनाओं के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे दी गयी जानकारी पढ़ें –

योजना मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना
राज्य दिल्ली
वर्ष 2023
प्रारम्भ मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल
उद्देश्य गरीब नागरिकों को घर तक राशन पहुंचना

मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना का उद्देश्य

देश में लॉकडाउन होने के कारण सभी दुकानें बंद रही जिससे सभी नागरिकों को राशन लेने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा लेकिन सबसे अधिक समस्या गरीब और वृद्ध नागरिकों को हुई तथा सरकार द्वारा दी गयी राशन भी गरीब नागरिको तक नहीं पहुंच पायी जिससे उन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा इसी कारण को देखते हुए दिल्ली मुख्यमंत्री ने अपने राज्य के नागरिको के लिए मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना का प्रारम्भ किया जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब नागरिकों को घर पर राशन पहुचान है जिससे नागरिक राशन को प्राप्त करने में कोई समस्या न हो और राशन में होने वाले भ्रष्टाचार को कम किया जा सके।

घर घर राशन योजना आवेदन हेतु मुख्य दस्तावेज

  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
योजना के अंतर्गत मिलने वाला राशन

दिल्ली मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना के अंतर्गत राशन कार्ड योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशन को ही नागरिकों के घर पर पहुंचाया जायेगा यानि गेहूं, चावल, चीनी, दाल आदि राशन को दिया जायेगा किन्तु गेहूं के स्थान पर आटा नागरिकों के घर पर भेजा जायेगा। दिल्ली सरकार द्वारा खाद्य विभाग द्वारा दिए जाने वाले राशन को पिसाया जायेगा जिसका पूरा खर्चा सरकार का होगा। अतः नागरिक इस योजना का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं और इस बीमारी के समय में घर से बाहर आने से बच सकते हैं।



Leave a Reply

× How can I help you?