ekYojana

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का आरंभ जन कल्याण सुराज के तहत किया गया है, मध्य प्रदेश राज्य में इस अभियान का आयोजन 17 सितंबर 2022 से दिनांक 31 अक्टूबर 2022 तक किया जाएगा। इसके पश्चात 5 फरवरी 2023 से शुरू हो रही विकास यात्रा में हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया जाएगा, राज्य में इस अभियान के आरंभ होने से पात्र हितग्राहियों को राज्य में भारत सरकार एवं राज्य शासन के चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान

भारत सरकार एवं राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने हेतु मध्य प्रदेश सरकार द्वारा Mukhyamantri Jan Seva Abhiyan को आरंभ किया गया है। इस अभियान के माध्यम से राज्य के सभी योग्य और पात्र हितग्राहियो को सभी योजनाओ का लाभ प्राप्त हो सकेगा, इसके साथ ही सभी जिलों को अभियान के प्रभावी सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से क्रियान्वयन हेतु राज्य सरकार द्वारा निर्देश जारी कर दिये गए है। मध्य प्रदेश राज्य में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का संचालन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में  45 दिन तक किया जाएगा।

योजना का नाम मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान
आरम्भ की गई मध्य प्रदेश सरकार द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी मध्य प्रदेश के नागरिक
आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन/ऑनलाइन
उद्देश्य भारत सरकार और राज्य शासन के विभिन्न विभागों द्वारा आरंभ योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित नागरिकों को लाभ प्रदान करना
लाभ भारत सरकार और राज्य शासन के विभिन्न विभागों द्वारा आरंभ योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित नागरिकों को लाभ प्रदान किया जाएगा
श्रेणी मध्य प्रदेश सरकारी योजनाएं

उद्देश्य 

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 2023 का मुख्य उद्देश्य सरकार एवं राज्य शासन के विभिन्न विभागों द्वारा आरंभ की जाने वाली योजनाओ का लाभ सभी योग्य और पात्र हितग्राहियो को प्रदान करना है। इस अभियान के राज्य में आरंभ होने से राज्य के सभी पात्र नागरिको को सभी योजनाओ का लाभ प्राप्त हो सकेगा, इस कार्य के भली भांति संचालन हेतु राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 14 विभागों की 33 योजना का लाभ सभी हितग्राही नागरिको को शिविरों का आयोजन करके प्रदान किया जाएगा। राज्य के सभी जिलों के जिला कलेक्टर द्वारा CM Jan Seva Abhiyan का नेतृत्व किया जाएगा,

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत ऑनलाइन पंजीयन करने की प्रक्रिया

मध्य प्रदेश राज्य के वह सभी नागरिक जो Mukhyamantri Jan Seva Abhiyan के तहत ऑनलाइन पंजीयन करना चाहते है, तो वह निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है:-

  • सबसे पहले आपको Mukhyamantri Jan Seva Abhiyan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको शिविर में अपना पंजीयन करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी का विवरण जैसे- समग्र आईडी, नाम और मोबाइल नंबर, जिला, शहरी, ग्रामीण, नगरी निकाय, ब्लॉक/तहसील, शिविर, वार्ड/ग्राम, विभाग, योजना का चुनाव आदि दर्ज कर देना है।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इस प्रक्रिया का पालन करके आप मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत पंजीयन करने की प्रक्रिया को पूर्ण कर लेते है।


Leave a Reply

× How can I help you?