ekYojana

बीमा कंपनी के माध्यम से पेंशन प्लान और बीमा पॉलिसी अलग-अलग नामों से जानी जाती है। सभी बीमा कंपनी अपनी पॉलिसी दूसरी कंपनी की पॉलिसी से अच्छी बताती है। इस कारण लाभारतीयो को सही पॉलिसी का चुनाव करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सभी बातो को ध्यान में रखते हुए भारत की बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण अंतगर्त Saral Pension Yojana 2023 को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत सभी नियम व शर्तें सरल, स्पष्ट एवं एक समान होंगे। तो चलिए आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के अंतगर्त सरल पेंशन योजना से संबंधित सभी जानकारी बताने जा रहे हैं।

सरल पेंशन योजना

जैसे कि हम सभी जानते हैं की हमारे देश में कई बीमा कंपनियां है जो अलग-अलग प्रकार की पेंशन योजनाएं देश के लाभारतीयो को प्रदान करती है। सभी अलग-अलग कंपनियों के अलग-अलग नियम व शर्तें होती हैं। जिसे एक आम लाभारती के लिए समझना मुश्किल होता है। इन सभी बातो ध्यान में रखते हुए इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा सभी बीमा कंपनियों को सरल पेंशन योजना को आरम्भ करने के निर्देश दिए गए हैं। इस योजना को 1 अप्रैल 2021 से सभी बीमा कंपनियों को शुरू करना होगा। इस योजना के तहत सभी बीमा कंपनियों को सरल एवं स्पष्ट नियम व शर्तें रखनी होंगी।

योजना का नाम सरल पेंशन योजना
लांच की गयी इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया
वर्ष 2022
आरम्भ की तिथि 1 अप्रैल 2021
लाभार्थी भारत के नागरिक
उद्देश्य सभी नागरिकों तक सरल नियम व शर्तों के साथ पेंशन योजना को पहुंचाना।
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च की जाएगी

उद्देश्य

Saral Pension Yojana का मुख्य उद्देश्य भारत के सभी लाभारतीयो को पेंशन योजना को समझने में आने वाली परेशानियों को ख़तम  करना है। इस योजना के अंतगर्त सभी इंश्योरेंस कंपनी द्वारा सरल पेंशन योजना शुरू की जाएगी। इसके सरल नियम व शर्ते होंगी तथा सभी कंपनियों की शर्तें व नियम एक समान होंगी। जिससे की आम लाभारतीयो को शर्तें व नियम समझने में आसानी होगी और उन्हें पॉलिसी का चयन करने में परेशानियो का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस योजना को 1 अप्रैल 2021 से पूरे भारत में शुरू किया जाएगा।

लाभ तथा विशेषताएं

  • सरल पेंशन योजना 2022 को इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा शुरू किया गया है।
  • इस योजना को एक अप्रैल 2021 से सभी बीमा कंपनी द्वारा शुरू किया जाएगा।
  • Saral Pension Yojana के तहत सभी बीमा कंपनियों को सरल एवं स्पष्ट नियम व शर्तें रखनी होंगी जो कि एक समान होंगी।
  • अब ग्राहकों द्वारा किसी भी कंपनी से इस योजना का लाभ प्राप्त करने पर एक जैसी शर्तें मिलेंगी।
  • सरल पेंशन योजना 2022 के तहत ग्राहकों को निवेश पर एन्यूइटी दिया जाएगा।
  • एन्यूइटी की अवधि का चुनाव ग्राहक द्वारा मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर किया जा सकता है।
  • IRDAI सरल पेंशन योजना 2022 का लाभ लेने के लिए ग्राहक को एक खरीद मूल्य का भुगतान करना होगा।
  • इस खरीद मूल्य की 100% राशि ग्राहक की मृत्यु के बाद वापस दे दी जाएगी।
  • एन्यूइटी का भुगतान ग्राहक को जिंदगी भर किया जाएगा।
  • ग्राहक की मृत्यु होने के बाद उसके जीवन साथी को एन्यूइटी का भुगतान किया जाएगा।
  • जीवन साथी की मृत्यु होने के बाद ग्राहक के कानूनी वारिस को खरीद मूल्य की 100% राशि वापस कर दी जाएगी।
  • इस योजना के तहत मैच्योरिटी लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत ऋण सुविधा भी उपलब्ध है।
  • यह ऋण पॉलिसी खरीदने के 6 महीने के बाद लिया जा सकता है।
  • यदि ग्राहक की मृत्यु हो जाती है तो ग्राहक की मृत्यु के बाद ग्राहक का जीवन साथी भी ऋण प्राप्त कर सकता है।
  • ऋण पर ग्राहक को ब्याज देना होगा।
  • अगर ग्राहक के जीवन साथि या बच्चे को किसी तरह की गंभीर बीमारी हो जाती है तो उस स्थिति में पॉलिसी खरीदने के 6 महीने बाद पॉलिसी को सरेंडर भी किया जा सकता है।
  • पॉलिसी सरेंडर करने पर खरीद मूल्य की 5% राशि वापस दे दी जाएगी।

     पात्रता

    • आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना जरूरी है।
    • ग्राहक की न्यूनतम उम्र 40 साल होनी चाहिए।
    • ग्राहक की अधिकतम उम्र 80 साल होनी चाहिए।
    • सरल पेंशन योजना 2021 में पंजीकरण करने के लिए जरूरी दस्तावेज
    • आधार कार्ड
    • बैंक खाता विवरण
    • राशन कार्ड
    • निवास प्रमाण पत्र
    • आय प्रमाण पत्र
    • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
    • मोबाइल नंबर

    सरल पेंशन योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

    अगर आप Saral Pension Yojana 2023 में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

    • सबसे पहले आपको इंश्योरेंस कंपनी या बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
    • इस होम पेज पर आपको सरल पेंशन योजना के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
    • अब आपको अप्लाई नाउ के लिंक पर क्लिक करना होगा। और आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
    • इस पेज में आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे कि आपका नाम, आयु, मोबाइल नंबर आदि दर्ज कर देना है।
    • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच कर देने है।
    • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है। आपके द्वारा सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपकी प्रक्रिय पूरी हो जाएगी।


Leave a Reply

× How can I help you?