ekYojana

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा UP Mission Shakti 3.0 आरंभ किये जाने की घोषणा की गयी है, जिसके अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इस अभियान के माध्यम से समाज में महिलाओं के प्रति अभावात्मक विचार को बदलने एवं उनके साथ होने वाले आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने का प्रयत्न  किया जायेगा। इस आर्टिकल में उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति अभियान से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी को विस्तार से बताया गया है जैसे:- इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन की प्रक्रिया आदि। उत्तर प्रदेश में रहने वाली जो भी महिलाऐं इस UP Mission Shakti Abhiyan का हिस्सा बनने के लिए अपना आवेदन करना चाहती है वह इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पूरा पढ़ें।।

यूपी मिशन शक्ति 3.0 अभियान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने नवरात्री के अवसर पर UP Mission Shakti Abhiyan का शुभारंभ किये जाने की घोषणा की है, जिसके माध्यम से प्रदेश की महिलाओं के साथ घटित आपराधिक घटनाओं पर प्रतिबंध लगाने एवं महिलाओं के सशक्तिकरण से संबंधित उचित कार्य किये जायेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस अभियान की नींव वर्ष 2020 में रखी गयी थी, जिसे दो चरणों:- मिशन शक्ति एवं ऑपरेशन शक्ति में विभाजित करते हुए राज्य के कुल 75 जिलों में लागू किया गया था। अब राज्य सरकार यूपी मिशन शक्ति 3.0 अभियान को तीसरे चरण में आरम्भ करने जा रही है,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने नवरात्री के अवसर पर UP Mission Shakti Abhiyan का शुभारंभ किये जाने की घोषणा की है, जिसके माध्यम से प्रदेश की महिलाओं के साथ घटित आपराधिक घटनाओं पर प्रतिबंध लगाने एवं महिलाओं के सशक्तिकरण से संबंधित उचित कार्य किये जायेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस अभियान की नींव वर्ष 2020 में रखी गयी थी, जिसे दो चरणों:- मिशन शक्ति एवं ऑपरेशन शक्ति में विभाजित करते हुए राज्य के कुल 75 जिलों में लागू किया गया था। अब राज्य सरकार यूपी मिशन शक्ति 3.0 अभियान को तीसरे चरण में आरम्भ करने जा रही है,

योजना का नाम यूपी मिशन शक्ति 3.0
आरम्भ की गयी माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी राज्य की महिलाएं
आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही जारी की जाएगी
उद्देश्य महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना
लाभ जागरूकता कार्यक्रमों एवं प्रशिक्षणों का आयोजन
श्रेणी उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं

उद्देश्य 

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गयी UP Mission Shakti 3.0 का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बना कर सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। राज्य सरकार द्वारा इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने हेतु विभिन्न प्रकार के जागरूकता एवं ट्रेनिंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। योगी सरकार द्वारा शुरू की गयी इस अभियान की आधारशिला वर्ष 2020 में रखी गयी थी जिसे राज्य के 75 जिलों में छः माह के संचालन अवधि के साथ लागू किया गया था।

 लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ जी द्वारा उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ करने की घोषणा की गयी है, जिसके अंतर्गत राज्य की महिलाओं एवं बेटियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
  • उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने इस अभियान को शरदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर आरम्भ करने योजना बनायीं है, जिसके माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जायेगा।
  • इसके साथ ही इस अभियान के माध्यम से समाज में महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच को बदलने एवं उनके साथ होने वाले आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने हेतु विभिन्न प्रयत्न किये जायेंगे।
  • UP Mission Shakti Abhiyan के अंतर्गत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण कार्यकर्मों का आयोजन भी किया जायेगा।
  • राज्य सरकार द्वारा इस अभियान की आधारशिला वर्ष 2020 में रखी गयी थी, जिसे प्रदेश के कुल 75 जिलों में लागू किया गया था।
  • योगी सरकार द्वारा शुरू की गयी इस अभियान को शुरूआती समय में दो चरणों में विभाजित किया गया था एवं अब इसे नवरात्रि के अवसर पर तीसरे चरण में आरम्भ करने की घोषणा की गयी है।
  • यूपी मिशन शक्ति 3.0 का शुभारंभ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में किया जायेगा, जिसके तहत अभियान के पहले एवं दूसरे चरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 47 जिलों की 75 महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।
  • इसके साथ ही इस आयोजन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी भी शामिल होगीं।
  • साथ ही साथ इस कार्यक्रम के सुअवसर पर राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री निरीक्षक पेंशन योजना की  29.68 लाख प्रत्येक लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातें में 451 रुपये की वित्तीय सहायता भी स्थांतरित की जाएगी।
  • इसके आलावा इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुमंगला योजना के तहत प्रदेश की लगभग 1.55 लाख बालिकाओं को 30.12 करोड रुपए की धनराशि भी उनके बैंक खातें में आवंटित किये जायेंगे।
  • उत्तर प्रदेश सरकार के इस अभियान के अंतर्गत राज्य के 59 ग्राम पंचायत भवनों में मिशन शक्ति कक्ष की शुरुआत भी की जाएगी एवं साथ ही इस अभियान के तहत  1.73 लाख से अधिक नए लाभार्थियों को भी जोड़े जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • मुख्यमंत्री जी द्वारा शुरू किये जाने वाले यूपी मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण के अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारीयों की नियुक्ति भी की जाएगी।
  • राज्य सरकार की इस अभियान के तहत योगी सरकार द्वारा प्रदेश के लगभग 1286 थानों में कुल 84.79 करोड़ रुपए की लागत से पिंक टॉयलेट का निर्माण भी किया जाएगा।

    आवश्यक दस्तावेज 

    • आधार कार्ड
    • निवास प्रमाण पत्र
    • आय प्रमाण पत्र
    • आयु प्रमाण पत्र
    • राशन कार्ड
    • बैंक खाता विवरण
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • मोबाइल नंबर

    यूपी मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

    उत्तर प्रदेश राज्य की ऐसी इच्छुक महिला नागरिक जो UP Mission Shakti 3.0 के तहत मिलने वाले लाभों को प्राप्त करने हेतु आवेदन करना चाहती है, उन्हें अभी कुछ समय तक प्रतीक्षा करनी होगीं। आपको बता दे की राज्य सरकार द्वारा वर्तमान समय में इस अभियान को नवरात्रि के अवसर पर तीसरे चरण में शुरू करने की अभी केवल घोषणा की गयी है, इसके अंतर्गत आवेदन करने हेतु कोई भी आधिकारिक सूचना जारि नहीं की गयी है। जैसे ही हमें अभियान के तहत आवेदन करने हेतु कोई भी सूचना प्राप्त होती है, वैसे ही हम आपको संबंधित जानकारी अवश्य प्रदान करेंगे।



Leave a Reply

× How can I help you?