ekYojana

राज्य के दिव्यांग बच्चो को लाभ प्रदान करने हेतु 4 सितंबर 2023 को हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री संबल योजना का आरंभ अपने गृह क्षेत्र जिला हमीरपुर के नादौन में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा किया गया है। राज्य सरकार द्वारा दिव्यांग बच्चों की शिक्षा पर इस योजना के माध्यम से ध्यान केंद्रित किया जाएगा, राजकीय स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाने का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको HP Mukhyamantri Sambal Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है,

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री संबल योजना

राज्य के दिव्यांग बच्चों को शिक्षा संबंधी लाभ प्रदान करने हेतु हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री संबल योजना को आरंभ किया जा रहा है। 4 सितंबर 2023 को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा जिला हमीरपुर के नादौन में अपने गृह क्षेत्र से इस योजना को आरंभ किया जाएगा, विशेष रूप से जिला हमीरपुर के 120 से अधिक दिव्यांग बच्चों को नादौन के गौना करोर स्थित राज्य शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में होने वाले इस कार्यक्रम में सहायता उपकरण का वितरण भी किया जाएगा। केवल एक कल्याण कार्यक्रम द्वारा दिव्यांग बच्चों को प्रदान किए जाने वाले सहायता और उपकरणों का वितरण नहीं किया जाता है,

योजना का नाम हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री संबल योजना
आरम्भ की गई हिमाचल प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी राज्य के दिव्यांग बच्चे
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
उद्देश्य राजकीय स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाना
लाभ राजकीय स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाया जाएगा
श्रेणी हिमाचल प्रदेश सरकारी योजनाएं

 उद्देश्य 

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री संबल योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के दिव्यांग बच्चो को शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करना है, इस योजना के माध्यम से निजी स्कूलों से बेहतर राजकीय स्कूलों को बनाया जाएगा। इस योजना के भली भांति संचालन हेतु विभिन्न प्रकार के अभियानों का संचालन बच्चों को सीखने सीखाने की प्रक्रिया को आनंदमय, शिक्षकों की क्षमता का विकास और शिक्षण को व्यवस्थित एवं आसान बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा 120 दिव्यांग बच्चों को सहायता उपकरणो का वितरण Himachal Pradesh Mukhyamantri Sambal Yojana के लांच पर किया जाएगा, इससे सभी हितग्राही बच्चो को शिक्षा प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री संबल योजना 2023 के लाभ और विशेषताएं 

  • राज्य के दिव्यांग बच्चों को शिक्षा संबंधी लाभ प्रदान करने हेतु हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा Himachal Pradesh Mukhyamantri Sambal Yojana को आरंभ किया गया है।
  • हमीरपुर के 120 से अधिक दिव्यांग बच्चों को सहायता उपकरण का लाभ राज्य सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ करते हुए प्रदान किया जाएगा।
  • शिक्षकों और बच्चों के लिए इस दौरान अन्य चार कार्यक्रमो को भी आरंभ किया जा रहा है, राज्य में इस योजना के माध्यम से हिमाचल प्रदेश राज्य की शिक्षा के क्षेत्र में भी बढ़ोत्तरी होगी।
  • मुख्यमंत्री अभ्यास हिमाचल और शिक्षक सहायक चैटबोट्स को भी  हिमाचल प्रदेश की स्कूली शिक्षक परिवर्तन लाने के लिए आरंभ किया जा रहा है।
  • इस चैटबॉक्स का उपयोग  नागरिको के द्वारा वाट्सएप की तरह ही किया जा सकता है, किसी भी फोन से कभी भी कहीं भी अपनी पढ़ाई को सभी पात्र बच्चो के द्वारा आसानी से किया जा सकता है।
  • संपर्क फाउंडेशन के संपर्क साइंस टीवी कार्यक्रम को भी इस योजना के संचालन हेतु इस योजना के भली भांति संचालन हेतु लॉन्च किया जाएगा इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को गतिविधियों के साथ सीखने सिखाने की प्रक्रिया भी आसान और सुविधाजनक बनेगी।
  • हमीरपुर, सोलन, शिमला के 400 विद्यालयों में हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री संबल योजना के माध्यम से इस कार्यक्रम को संचालित किया जाएगा।
  • शिक्षा स्तर को इस योजना के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में राज्य में और अधिक बेहतर बनाया जाएगा, राज्य के दिव्यांग बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने हेतु राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाएगा।

    पात्रता 

    • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को हिमाचल प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
    • राज्य के केवल दिव्यांग बच्चो को ही हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

      आवश्यक दस्तावेज 

      • आय प्रमाण पत्र
      • दिव्यांग प्रमाण पत्र
      • आधार कार्ड
      • निवास प्रमाण पत्र
      • पासपोर्ट साइज फोटो
      • मोबाइल नंबर आदि

        आवेदन कैसे करे? 

        हिमाचल प्रदेश राज्य के वह सभी नागरिक जो Himachal Pradesh Mukhyamantri Sambal Yojana का लाभ प्राप्त करने हेतु इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते है, उन सभी नागरिको को इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु अभी कुछ समय प्रतीक्षा करनी होगी। क्योकि राज्य सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ करने की अभी केवल घोषणा की गई है, इस  योजना को राज्य में अभी लागू नहीं किया गया है, इसके अतिरिक्त इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट को भी आरंभ नहीं किया गया है, जैसे ही राज्य सरकार  द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी को सार्वजानिक किया जाएगा तो हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से सूचना प्रदान कर देंगे।



Leave a Reply

× How can I help you?