ekYojana

केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज में महिलाओ की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए एसबीआई स्त्री शक्ति योजना का आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से देश की उन महिलाओ को ऋण प्रदान किया जाएगा, जो खुद का कारोबार करना चाहती है, देश की सभी महिलाओ को बहुत ही कम ब्याज दर पर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा खुद का कारोबार करने हेतु ऋण प्रदान किया जाता है। सभी इच्छुक महिलाओ के द्वारा आसानी से ऋण प्राप्त किया जा सकता है, आज के इस आर्टिकल में हम आपको SBI Stree Shakti Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है।

स्त्री शक्ति योजना

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ मिलकर केंद्र सरकार द्वारा एसबीआई स्त्री शक्ति योजना का आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से देश की महिलाओ को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ देश की उन सभी महिलाओ को प्रदान किया जाएगा, जो अपना खुद का रोजगार स्थापित करना चाहती है लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से वह अपना कारोबार करने के असमर्थ होती है। देश की पात्र महिलाओ को इस योजना के माध्यम से करीब 25 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाएगा, इसके माध्यम से महिलाओं को बहुत ही कम ब्याज दर पर ऋण प्राप्त हो सकेगा।

उद्देश्य 

एसबीआई स्त्री शक्ति पैकेज योजना का मुख्य उद्देश्य देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इस योजना के माध्यम से एसबीआई बैंक द्वारा महिलाओ को स्वयं का व्यापार आरंभ करने हेतु 25 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। इसके माध्यम से देश की महिलाऐं आत्मनिर्भर होकर  अपना खुद का कारोबार करने हेतु सक्षम हों सकेंगे, SBI Stree Shakti Package Scheme के माध्यम से देश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त देश की सभी महिलाओ की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

योजना का नाम एसबीआई स्त्री शक्ति योजना
आरम्भ की गई केंद्र सरकार द्वारा एसबीआई बैंक की सहायता से
वर्ष 2023
लाभार्थी देश की सभी महिलाएं जो खुद का व्यापार शुरू करना चाहती है
आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन
उद्देश्य देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना
लाभ देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जाएगा
श्रेणी केंद्रीय सरकारी योजनाएं

एसबीआई स्त्री शक्ति योजना 2023 के लाभ और विशेषताएं

  • देश में महिलाओं को एसबीआई द्वारा खुद का व्यापार करने हेतु SBI Stree Shakti Package Scheme के माध्यम से ऋण प्रदान किया जाता है।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करके देश की महिलाएं अपना खुद का व्यापार आरंभ कर सकती है, इससे वह आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगी।
  • इसके अतिरिक्त देश की वह सभी महिलाएं जो इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र है, उनके द्वारा खुद का व्यापार करने हेतु लिए 25 लाख रुपए तक का ऋण प्राप्त किया जा सकता है।
  • इसके अंतर्गत यह ऋण देश की सभी महिलाओ को भिन्न भिन्न श्रेणियों में लागू   होने पर  मार्जिन 5% से कम किया जा सकता है।
  • किसी महिला के द्वारा अगर इस योजना के माध्यम से 2 लाख रुपए या इससे अधिक का ऋण प्राप्त किया जाता है, तो इस स्थिति में उस महिला को 0.5% कम के ब्याज का भुगतान करना होगा।
  • एसबीआई स्त्री शक्ति योजना 2023 के अंतर्गत यदि बिजनेस लोन की राशि 5 लाख रुपए है तो इस स्थिति में आवेदक को किसी भी प्रकार की गारंटी देने की जरुरत नहीं है।
  • इसके अलावा इस योजना के तहत वर्किंग कैपिटल सुविधा को रियायती मार्जिन हेतु ब्याज दर प्रतिवर्ष 4% रखा गया है।
  • इसके माध्यम से 50 हजार से 25 लाख रुपए तक का ऋण एमएसएमई में रजिस्टर्ड कंपनियों को प्रदान किया जाता है।
  •  ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे उद्योग करने वाली महिलाएं इस योजना के माध्यम से अपने बिजनेस को बढ़ा सकते है, इस योजना का लाभ प्राप्त करके देश की सभी महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेंगी।

    पात्रता 

    • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को भारत का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
    • इसके अंतर्गत केवल महिलाओं के द्वारा ही आवेदन किया जा सकता है।
    • अगर कोई महिला किसी बिजनेस में 50% या इससे अधिक का मालिकाना हक रखती है तो उसके द्वारा भी ऋण प्राप्त करने हेतु आवेदन किया जा सकता है।
    • जो महिलाएं डॉक्टर, सीए, आर्किटेक्ट जैसे छोटे एंप्लॉय सर्विसेज में काम करती है वह भी इस योजना के तहत लोन प्राप्त करने के लिए पात्र होगी।
    • यह ऋण रिटेल व्यापार सर्विस प्रोवाइडर जैसी छोटी बिजनेस यूनिटी हेतु भी प्रदान किया जाता है।

      आवश्यक दस्तावेज 

      • आवेदक का आधार कार्ड
      • निवास प्रमाण पत्र
      • पहचान पत्र
      • आय प्रमाण पत्र
      • मोबाइल नंबर
      • पासपोर्ट साइज फोटो
      • बिजनेस प्लान लाभ और हानि का विवरण प्रमाण के साथ
      • कंपनी का मालिकाना हक प्रमाण पत्र
      • एप्लीकेशन फॉर्म
      • बैंक स्टेटमेंट कंपनी के साथ में यदि पार्टनर है तो उसके आवश्यक दस्तावेज
      • पिछले 2 साल का आईटीआर

        एसबीआई स्त्री शक्ति पैकेज योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

        देश की वह सभी महिलाएं जो SBI Stree Shakti Yojana 2023 के तहत आवेदन करना चाहते है, उनके द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके इस योजना के तहत आवेदन किया जा सकता है:-

        • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में जाना है, वहां जाकर आपको कर्मचारी से संम्पर्क करना है।
        • कर्मचारी के द्वारा आपको इस लोन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी, इसके बाद आपको इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु आवेदन फॉर्म प्रदान किया जाएगा।
        • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी का विवरण दर्ज कर देना है, सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच कर देना है।
        • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म बैंक कर्मचारी को जमा कर देना है, बैंक के अधिकारी द्वारा आपके आवेदन फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा।
        • आपका लोन अप्रूव होता है तो 24 से 48 घंटे में आपके बैंक अकाउंट में लोन की राशि जमा कर दी जाएगी, इस प्रक्रिया का पालन करके आप SBI Stree Shakti Yojana के तहत आवेदन कर सकती है।


Leave a Reply

× How can I help you?