ekYojana

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा देश की महिलाओ को आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु 1 फरवरी 2023 को केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करने के दौरान Mahila Samman Bachat Patra को आरंभ करने की घोषणा की गई है। इस योजना के माध्यम से देश की महिलाएं सेविंग करने में सक्षम होंगी, महिला या लड़की के नाम पर इसके माध्यम से लाखों रुपए निवेश करके बढ़िया ब्याज प्राप्त किया जा सकता है। देश की ऐसी महिलाएं जो अपने पैसो को निवेश करने के विषय में विचार कर रही है,

महिला सम्मान बचत पत्र की हुई शुरुआत

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी 2023 को संसद में 2023-24 बजट पेश करते समय देश की महिलाओं और लड़कियों को बचत पर अधिक लाभ प्रदान करने हेतु Mahila Samman Bachat Patra को आरंभ करने की घोषणा की गई है। इसके अंतर्गत देश की महिलाओ के द्वारा 2 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते है, इसके पश्चात निवेशको को सरकार द्वारा जमा की गई राशि पर 7.5% की दर के हिसाब से ब्याज  प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस योजना अंतर्गत नागरिको के द्वारा जिस पैसे को जमा किया जाता है, वह पैसे 2 साल तक जमा रहते है

योजना का नाम महिला सम्मान बचत पत्र योजना
आरम्भ की गई वित्त मंत्री सीतारमण जी के द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी देश की महिलाएं और बालिकाएं
आवेदन की प्रक्रिया अभी जानकारी प्रदान नहीं की गई
उद्देश्य देश की महिलाओ और बालिकाओ को 7.5 फीसदी की निश्चित दर से ब्याज प्रदान करना
लाभ देश की महिलाओ और बालिकाओ को 7.5 फीसदी की निश्चित दर से ब्याज प्रदान किया जाएगा
श्रेणी केंद्रीय सरकारी योजनाएं

महिला सम्मान बचत पत्र का उद्देश्य 

महिला सम्मान बचत पत्र योजना का मुख्य उद्देश्य 7.5 फीसदी की निश्चित दर से देश की महिलाओं को नई बचत योजना में ब्याज प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत देश की महिलाओ के द्वारा निवेश करके भविष्य के लिए सेविंग की जा सकती है, इसके अतिरिक्त इस योजना के तहत 2 साल तक देश की किसी भी महिला या बालिका के नाम पर पैसे जमा किए जाते है।

महिला सम्मान बचत पत्र के लाभ और विशेषताएं 

  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी 2023 को संसद में 2023-24 बजट पेश करते समय Mahila Samman Bachat Patra Yojana को आरंभ करने की घोषणा देश की महिलाओं और लड़कियों को बचत पर अधिक लाभ प्रदान करने हेतु की गई है।
  • इस योजना के अंतर्गत देश की सभी महिलाओ और बालिकाओ के द्वारा कम से कम 1000 रुपए में अकाउंट खुलवाया जा सकता है।
  • इसके अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा 2 साल तक की समय सीमा को बचत पत्र खरीदने हेतु निर्धारित किया गया है, इसके अंतर्गत जमा की जाने वाली राशि पर 7.5 प्रतिशत के हिसाब से सरकार द्वारा निवेशक को ब्याज प्रदान किया जाएगा।
  • केंद्र सरकार द्वारा आरंभ अन्य बचत योजनाओं जैसे- पीपीएफ, एनएससी आदि से भी अधिक ब्याज इस योजना के माध्यम से देश की महिलाओ को प्राप्त होता है।
  • दो वर्षो तक निवेशको की राशि इसके अंतर्गत जमा रहती है, दो वर्षो के बाद जमा की गई राशि को ब्याज सहित वापस कर दिया जाएगा।
  • Mahila Samman Bachat Patra के अंतर्गत देश की किसी भी महिला तथा बालिका के द्वारा 31 मार्च 2025 तक इस योजना के तहत अकाउंट को खुलवाया जा सकता है, इससे अकाउंट खुलवाने वाली महिलाओ और बालिकाओ को अधिक ब्याज दर का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
  • इसके अतिरिक्त  इस योजना का लाभ देश की किसी भी आयु की महिलाओ और बालिकाओ के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।
  • महिलाओ को यदि मैच्योरिटी की अवधि पूर्ण होने से पूर्व पैसो की जरुरत पड़ती है तो उनके द्वारा बीच में इस अकाउंट से कुछ पैसो को निकाला जा सकता है।
  • इसके अंतर्गत निवेशकों को पैसा निकालने हेतु अवधि की कोई बाध्यता नहीं होती है, इस योजना के माध्यम से देश की महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाएगा।

    पात्रता मानदंड

    • इस योजना का लाभ प्राप्त करने की इच्छुक महिलाओ को भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
    • देश की केवल महिलाओ और बालिकाओ के द्वारा इस योजना के तहत अकाउंट खुलवाया जा सकता है।
    • किसी भी आयु की महिलाओ और बालिकाओ के द्वारा इस योजना के तहत खाता खुलवाया जा सकता है।
    • सभी वर्ग, धर्म, जाति की महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र है।

      आवश्यक दस्तावेज

      • पहचान पत्र
      • मूल निवास प्रमाण पत्र
      • जाति प्रमाण पत्र
      • आधार कार्ड
      • राशन कार्ड
      • मोबाइल नंबर
      • पासपोर्ट साइज फोटो आदि

      महिला सम्मान बचत पत्र के तहत आवेदन कैसे करे 

      केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में 1 फरवरी 2023 को केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करने के दौरान Mahila Samman Bachat Patra को आरंभ करने की घोषणा की गई है। इस योजना का लाभ देश की महिलाओ और बालिकाओ को प्रदान किया जाएगा, देश की ऐसी महिलाएं और बालिकाएं जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है। उन्हें इसके अंतर्गत आवेदन करने हेतु कुछ समय प्रतीक्षा करनी होगी, क्योकि सरकार द्वारा इस योजना को केवल आरंभ करने की घोषणा की गई है, अभी इस योजना को देश में आरंभ नहीं किया गया है। जैसे ही केंद्र सरकार द्वारा इस योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी को सार्वजानिक किया जाएगा, तो हम आपको आपने इस आर्टिकल के माध्यम से सूचना प्रदान कर देंगे।



Leave a Reply

× How can I help you?