ekYojana

राज्य की महिलाओं की स्थिति में सुधार करने हेतु हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना को आरंभ किया जा रहा है। राज्य की विधवा और एकल महिलाओ को इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा आवास निर्माण हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे राज्य की किसी भी महिला को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़े। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Mukhyamantri Vidhwa Evam Ekal Nari Awas Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है।

मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना

राज्य की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा एक नवीन योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है, इस योजना का नाम मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से मकान निर्माण के लिए आर्थिक सहायता राज्य की विधवा तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं को प्रदान की जाएगी। राज्य की करीब 7000 से अधिक महिलाओं को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा, इसके अतिरिक्त 1.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता Mukhyamantri Vidhwa Evam Ekal Nari Awas Yojana के माध्यम से आवास निर्माण हेतु प्रदान की जाएगी, इसके साथ ही 12,000 रुपए की राशि शौचालय निर्माण के लिए प्रदान की जाएगी।

योजना का नाम मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना
आरम्भ की गई राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी राज्य की विधवा एवं एकल महिलाएं
आवेदन की प्रक्रिया जल्द जारी की जाएगी
उद्देश्य आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभ आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी
श्रेणी हिमाचल प्रदेश सरकारी योजनाएं

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना का उद्देश्य 

मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य राज्य की विधवा, तलाकशुदा, परित्याग महिलाओं को आवास निर्माण हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इसके अतिरिक्त इस योजना के माध्यम से राज्य की ऐसी महिलाओ को लाभ प्रदान किया जाएगा, जो आर्थिक तंगी के कारण अपने आवास का निर्माण कराने में सक्षम नहीं है। राज्य सरकार द्वारा 1 लाख 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता घर बनाने में सहायता प्रदान करने हेतु प्रदान की जाएगी, इसके अतिरिक्त Mukhyamantri Vidhwa Evam Ekal Nari Awas Yojana 2023 के अंतर्गत बनने वाले घरो में बिजली पानी और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओ को भी शामिल किया जाएगा।

HP मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना के लाभ 

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा अपने राज्य की महिलाओ को लाभ प्रदान करने हेतु HP Vidhwa Evam Akal Nari Awas Yojana को आरंभ करने की घोषणा की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आवास निर्माण करने के लिए आर्थिक सहायता का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इसके माध्यम से प्राप्त होने वाली लाभ की राशि को राज्य के सभी हितग्राही नागरिको के बैंक में राज्य सरकार द्वारा भेजा जाएगा।
  •  एकल महिलाओं को 1.5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि इस योजना के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
  • इसके अतिरिक्त इस योजना के माध्यम से राज्य की सभी एकल महिलाएं आवास निर्माण हेतु वित्तीय सहायता राशि प्राप्त कर आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगी।
  • राज्य की 7000 एकल महिलाओं को Mukhyamantri Vidhwa Evam Ekal Nari Awas Yojana के माध्यम से आर्थिक सहायता राशि का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य की एकल नारी एवं विधवा महिलाओं को इस योजना के माध्यम से आवास की सुविधा के साथ बिजली और पानी जैसी आवश्यकताओ का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
  • इसके अतिरिक्त महिलाओं को शौचालय निर्माण हेतु इस योजना के माध्यम से 12000 रुपए की धनराशि सरकार द्वारा अलग से प्रदान की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री जी के द्वारा इस योजना को जल्द ही पुरे राज्य में  आरंभ कर दिया जाएगा, इसके साथ ही राज्य की महिलाओ की आवासीय जरूरतों की पूर्ति भी इस योजना के माध्यम से की जाएगी।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं की स्थिति में इस योजना के माध्यम से सुधार आएगा, इसके साथ ही राज्य की किसी भी महिला को आवास निर्माण हेतु आर्थिक तंगी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।
  • हिमाचल प्रदेश राज्य की सभी महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त करके समाज में आत्मसम्मान के साथ अपना जीवन व्यतीत करने में सक्षम होंगी।

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना की पात्रता 

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने की इच्छुक महिला को हिमाचल प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य की केवल विधवा एवं एकल महिला द्वारा ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन किया जा सकता है।
  • आवेदक महिला की वार्षिक आय 2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • इसके अतिरिक्त इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की इच्छुक महिलाओ का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए, तभी उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।

    आवश्यक दस्तावेज 

    • आधार कार्ड
    • निवास प्रमाण पत्र
    • आय प्रमाण पत्र
    • तलाकशुदा प्रमाण पत्र
    • परित्यक्ता प्रमाण पत्र
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • मोबाइल नंबर
    • विधवा प्रमाण पत्र
    • एकल नारी प्रमाण पत्र
    • बैंक खाता विवरण आदि

    मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना 2023 के तहत आवेदन कैसे करे?

    हिमाचल प्रदेश राज्य की वह सभी महिलाऐं जो Himachal Pradesh Vidhwa Evam Akal Nari Awas Yojana के तहत आवेदन करना चाहती है। उन सभी महिलाओ को इसके अंतर्गत आवेदन करने हेतु अभी कुछ समय प्रतीक्षा करनी होगी, क्योकि राज्य सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ करने की अभी केवल घोषणा की गई है। इस योजना को अभी राज्य में लागू नही किया गया है, जल्द ही राज्य सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट को भी जारी नहीं किया गया है। जैसे ही राज्य सरकार द्वारा HP Vidhwa Evam Akal Nari Awas Yojana के तहत आवेदन करने से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी को सार्वजनिक किया जाता है। तो हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से सूचना प्रदान कर देंगे।



Leave a Reply

× How can I help you?