ekYojana

हरियाणा सरकार के द्वारा श्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओ की शुरुआत की जाती है। इन योजनाओ के माध्यम से श्रमिकों को आर्थिक और अन्य लाभ पहुचाये जाते हैं। ऐसी ही कुछ योजनाएं हरियाणा सरकार द्वारा भी राज्य के श्रमिकों के लिए बनाई जाती हैं। राज्य सरकार इन योजनाओं का लाभ श्रमिकों को हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट योजना 2023 के माध्यम से प्रदान करती है।

हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट योजना

सरकार ने राज्य के श्रमिकों के लिए हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट योजना का आरंभ किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी श्रमिकों को विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान किए जाएंगे। इस योजना को शुरू करने के पीछे राज्य सरकार का उद्देश्य श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयत्न करना है। Haryana Labour Department Yojana के तहत राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के बच्चों की शादी पर वित्तीय सहायता, औजार खरीदने हेतु उपदान, मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना, मातृत्व लाभ, विधवा पेंशन योजना आदि सभी योजनाओं को संचालित किया जाता है। हरियाणा सरकार इन सभी योजनाओं के माध्यम से यह भी सुनिश्चित करती है कि सरकार द्वारा दी संचालित की जा रही सभी योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों को पहुंच भी रहा है या नहीं।

योजना का नाम हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट योजना
वर्ष 2023
आरम्भ की गई हरियाणा सरकारी योजनाएं
लाभार्थी हरियाणा के श्रमिक
पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन
उद्देश्य श्रमिकों को योजनाओं का लाभ प्रदान करना
श्रेणी हरियाणा सरकारी योजनाएं
 उद्देश्य

हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट योजना का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के श्रमिकों के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत राज्य सरकार सभी वर्ग के श्रमिकों के लिए अलग-अलग योजनाएं चलाती है, जिसके लाभ से श्रमिक अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकते हैं एवं आत्मनिर्भर भी बन सकते हैं।

हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट योजना के लाभ एवं विशेषताएं
  • हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट योजना को हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के श्रमिकों के लिए शुरू किया गया है।
  • इस योजना के तहत सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन एक सिंगल पोर्टल के माध्यम से करेगी, जिसका लाभ राज्य के श्रमिकों को प्रदान किया जाएगा।
  • Haryana labour department Yojana राज्य के श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने एवं उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में सहायता करेगी।
  • इस योजना के माध्यम से बच्चों की शादी पर वित्तीय सहायता, औजार खरीदने हेतु उपदान, मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना, मातृत्व लाभ, विधवा पेंशन योजना आदि जैसे सभी योजनाएं एक सिंगल पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाती हैं।
  • यदि आप भी उपरोक्त योजनाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए आपको किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से आप योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं, जिससे आपके समय एवं धन की बचत होगी साथ ही प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी।
  • हरियाणा राज्य के सभी वर्ग के श्रमिक हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट योजना 2023 का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
    आवश्यक दस्तावेज

    यदि आप भी हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

    • आधार कार्ड
    • राशन कार्ड
    • निवास प्रमाण पत्र
    • बैंक खाता विवरण
    • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
    • मोबाइल नंबर
      पात्रता
      • आवेदक श्रमिक महिला के पास कम से कम 1 वर्ष की सदस्यता होनी चाहिए।
      • हरियाणा राज्य की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं।
      • एक महिला इस योजना के लिए केवल एक बार आवेदन कर सकती है।
      • महिला की मृत्यु के बाद इस योजना का लाभ बंद कर दिया जाएगा।
      • इस योजना का लाभ लाभार्थी को दो बच्चों तक दिया जाएगा और बच्चों के आदेश के बावजूद तीन लड़कियों को लाभ प्रदान किया जाएगा।
      • बच्चे के जन्म के बाद आवेदक महिला को बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र देना होता है।
      • यदि आवेदक महिला का पति किसी बोर्ड/विभाग या निगम से पितृत्व लाभ ले रहा है तो वह इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती है।
      • महिला को बच्चे के जन्म के 1 वर्ष के भीतर इस योजना का आवेदन पत्र सक्षम प्राधिकारी को प्रस्तुत करना आवश्यक है।
        हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

        यदि आप भी Haryana labour department Yojana 2023 के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।

        • सबसे पहले आपको हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
        • वेबसाइट के होम पेज पर आपको अपनी आवश्यकता के अनुसार योजना के नाम के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
        • इस पेज पर आपको अप्लाई नाओ के विकल्प पर क्लिक कर देना है और आवेदन फॉर्म आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा।
        • अब आपको इस आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरनी होगी जैसे आपका नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, आदि।
        • सभी जानकारी दर्ज कर देने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें और सबमिट का बटन दबाएं।
        • इस प्रकार आपकी हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।


Leave a Reply

× How can I help you?