ekYojana

भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा देश की अल्पसंख्यक महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार के लिए साल 2012 -13 में नई रोशनी स्कीम को शुरू किया गया था। नई रोशनी स्कीम 2023 केंद्र सरकार की एक योजना है जो अल्पसंख्यक महिलाओं को ध्यान में रखते हुए चलायी जा रही है।

नई रोशनी स्कीम 2023 क्या है ? और इस योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?,योजना के लाभ ,पात्रता क्या है साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम और दिशा निर्देश सभी के बारे में आज आप इस आर्टिकल के माध्यम से जान सकेंगे।

नई रोशनी योजना 2023 क्या है?

यह योजना अल्पसंख्यक महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व विकास के लिए नई रोशनी स्कीम को वर्ष 2012 -13 में शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम को NGO ,सिविल सोसाइटी और सरकारी संस्थाओं द्वारा देश भर में चलाया जा रहा है। Nai Roshni Scheme का उद्देश्य एक ही गांव में रहने वाले समुदायों के अल्पसंख्यक महिलाओं के बीच सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और उनके बीच विश्वास को बढ़ाना है।

इतना ही नहीं महिलाओं को सभी स्तर पर सरकारी प्रणालियों, बैंकों और अन्य संस्थानों के साथ वार्तालाप के लिए उपकरण, ज्ञान, तकनीक प्रदान करना है। योजना द्वारा अल्पसंख्यक महिलाओं को कौशल और अवसरों को प्रदान करने के साथ साथ उनके जीवन और उनके रहन-सहन की स्थिति में उचित सुधार लाया जा सकेगा।

योजना का नाम नई रोशनी योजना
सम्बंधित विभाग अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार
योजना की शुरुआत 2013
लाभार्थियों अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित महिलाएं
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करना
लाभ वित्तीय फर्म और प्रशिक्षण सुविधा
श्रेणी केंद्र सरकार की योजना
योजना के उद्देश्य
  • अल्पसंख्यक महिलाओं को सशक्त बनाना और उनके बीच आत्मविश्वास को बढ़ावा देना।
  • अल्पसंख्यक महिलाओं (Minority women) को सरकारी तंत्रों, बैंकों और सभी स्तर के संस्थानों से बातचीत के लिए उन्हें शिक्षित करना है।
    लाभ
    • अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा नई रोशनी योजना 2023 को शुरू किया गया है।
    • केंद्र सरकार द्वारा देश की सभी अल्पसंख्यक महिलाओं को इसके तहत लाभ दिया जायेगा।
    • इस योजना के तहत देश की अल्पसंख्यक महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक सहायता मिल सकेगी।
    • Nai Roshni Scheme के माध्यम से भारत की अल्पसंख्यक महिलाओं का उत्थान हो सकेगा।
    • इसके तहत अल्पसंख्यक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जायेगा और नेतृत्व योग्य बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की प्रशिक्षण सुविधाएं भी दी जाएगी।
    • केंद्र सरकार की इस योजना के तहत नेतृत्व विकास के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को चलाया जायेगा जिसमें महिलाओं को ज्ञान, उपकरण और तकनीक प्रदान की जाएँगी।
    • जीवन कौशल, आर्थिक अधिकारिता, स्वास्थ्य और स्वच्छता, डिजिटल इंडिया जैसे कई को भी इस योजना के तहत शामिल किया गया है।
    • भारत सरकार की इस स्कीम के अंतर्गत पात्र सभी अल्पसंख्यक (minority) महिला लाभार्थियों को प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से प्रदान किया जायेगा।
      नई रौशनी योजना की विशेषताएं
      • योजना के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एक गांव से एक बैच में केवल 25 महिलाओं को ही चयनित किया जायेगा।
      • एक बैच की कुल 25 महिलाओं के 10% महिलाओं का 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
      • इस कार्यक्रम के तहत दिए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत एक गांव से अधिकतम 5 महिलाओं का चयन किया जायेगा।
      • वर्ष 2016-17 में इस योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले प्रशिक्षण के लिए 1500 लाख रुपये का बजट आवंटन किया गया था। और लगभग 1472 लाख रुपये व्यय किये गए थे।
      • साल 2017-18 में नई रोशनी स्कीम के तहत दिए जाने वाले प्रशिक्षण हके लिए 1700 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया था और इसमें से 1519 लाख रुपये व्यय किये गए थे।
      • 2018-19 में प्रशिक्षण के लिए 17 लाख रुपये आवंटित किए गए और 1383 लाख रुपये का व्यय किया गया था।
      • वर्ष 2019-20 में आवंटन की राशि को बढाकर 1000 लाख रुपये कर दिया गया था और 710 लाख रुपये व्यय किये गए।
      • 2020-21 में 600 लाख रुपये प्रशिक्षण हेतु आवंटित किए गए थे और 600 लाख रुपये की राशि व्यय की गयी थी।
      • कुल मिलकर नई रोशनी स्कीम के तहत पिछले तीन वर्षों 2018 -19 से 2020 -21 में 26 करोड़ रुपए को मंजूर किया गया था।
      • इसके तहत इन वर्षों में लगभग 1 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया था।
        पात्रता मानदंड
      • इस योजना में 18 से 65 वर्ष की आयु वर्ग की अल्पसंख्यक समुदाय से जुडी महिलाओं को शामिल किया जा सकेगा।
      • महिला भारत की निवासी होनी चाहिए।
      • देश की वही महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकेंगी जो अप्ल्संख्यक समुदाय से सम्बंधित हैं।
      • संगठनों को पंजीकृत होना चाहिए। संगठन में कम से कम 3 प्रमुख प्रशिक्षण कर्मियों का होना आवश्यक है।
        आवश्यक दस्तावेज
      • आधार कार्ड
      • 10वीं या 12वीं की मार्कशीट
      • बैंक अकाउंट डिटेल्स
      • आवास प्रमाण पत्र
      • पासपोर्ट साइज फोटो
      • मोबाइल नंबर
      • ईमेल आईडी
        ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

        यदि आप भी इस योजना के पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं तो आप भी नीचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो कर Nai Roshni Scheme के लिए ऑनलाइन अपना पंजीकरण करा सकेंगे –

        • सबसे पहले आपको नई रोशनी स्कीम में अपना पंजीकरण करने के लिए अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
        • इस वेबसाइट पर विजिट करते ही आपके सामने website का homepage होगा।
        • होमपेज पर आपको नीचे की ओर लॉगिन सेक्शन दिखाई देगा यहाँ से आपको New User Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
        • जैसे ही आप न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को चुन लेते हैं आपके सामने नया पेज ओपन होगा।
        • इस पेज पर आपकी स्क्रीन पर पंजीकरण का पेज (Registration page) ओपन हो जायेगा।
        • यहाँ आपको नीचे दी गयी जानकारियों को भरना होगा –
          1. organization का नाम
          2. organization का पता
          3. राज्य का नाम
          4. जिले और शहर का नाम
          5. पिन कोड नंबर
          6. मोबाइल नंबर
          7. फैक्स नंबर
          8. organization /societies का प्रकार
          9. पंजीकरण नंबर
          10. राज्य ,शहर का पंजीकरण
          11. पंजीकरण की तिथि आदि
        • सभी जानकारियों को भर लेने के बाद आपको ceo का नाम ,मोबाइल नंबर ,ईमेल आईडी ,वेबसाइट ,यूजर आईडी जो आप बनाना चाहते हैं उसे इंटर करें। पासवर्ड भरें और इसे कन्फर्म पासवर्ड के ऑप्शन पर भी भरें।
        • सभी जानकारियों को भर लेने के बाद आपको generate otp code पर क्लिक करना होगा और नीचे दिए गए registration के बटन पर क्लिक करें।
        • अब आपका पंजीकरण प्रोसेस पूरा हो जायेगा।


Leave a Reply

× How can I help you?