ekYojana

मिशन कर्मयोगी का कार्यान्वयन व अन्य जानकारी – केंद्र सरकार द्वारा Mission Karmayogi को 2 सितंबर 2020 को मंजूरी प्रदान की गई है, इस योजना का लाभ देश के सिविल अधिकारियों को प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से सिविल अधिकारियों की क्षमता को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा, इसके अंतर्गत हितग्राहियो को स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग तथा ऑनलाइन कंटेंट प्रदान किया जाएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मिशन कर्मयोगी योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है, जैसे- केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को किस उद्देश्य से आरंभ किया गया है, तथा इसके लाभ और पात्रता क्या है आदि।

मिशन कर्मयोगी योजना

केंद्र सरकार द्वारा देश के सिविल अधिकारियों की क्षमता बढ़ाने हेतु Mission Karmayogi को आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा सभी कर्मचारियों का स्किल डेवलपमेंट किया जाएगा, इस कार्य को भली भांति पूर्ति हेतु सरकारी कर्मचारियों को स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग और ऑनलाइन कंटेंट प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार द्वारा ऑन द साइड ट्रेनिंग पर इस योजना के माध्यम से अधिक ध्यान दिया जाएगा, इस योजना के माध्यम से कर्मचारियों का कौशल विकास किया जाएगा। इसके साथ ही देश के सभी सरकारी अधिकारियों के कार्य करने की शैली में मिशन कर्मयोगी योजना के माध्यम से बेहतरी की जाएगी, सभी अधिकारीयो की क्षमता बढ़ाने हेतु इस योजना के अंतर्गत नियुक्ति के बाद उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

मिशन कर्मयोगी योजना 2023 का उद्देश्य

मिशन कर्मयोगी योजना का मुख्य उद्देश्य देश के सभी सरकारी कर्मचारियों की क्षमताओं का विकास करना है। इस योजना का भली भांति संचालन करने हेतु केंद्र सरकार द्वारा बहुत से संशोधन किए जाएंगे, इन संशोधनों में सभी पात्र कर्मचारियों को सरकार द्वारा ई लर्निंग कंटेंट और ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त Mission Karmayogi Yojana 2023 के माध्यम से देश में सरकारी कर्मचारियों की कार्य क्षमता में वृद्धि की जाएगी, देश के सभी सिविल कर्मचारियों को भविष्य के लिए रचनात्मक, कल्पनाशील, सक्रिय, पेशेवर, प्रगतिशील, ऊर्जावान, सक्षम, पारदर्शी और प्रौद्योगिकी-सक्षम बनाकर इस योजना के माध्यम से तैयार किया जाएगा, इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर जी के द्वारा प्रदान की गई है।

योजना का नाम मिशन कर्मयोगी योजना
आरम्भ की गई केंद्र सरकार द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी देश के सभी सरकारी कर्मचारी
आवेदन की प्रक्रिया
उद्देश्य देश के सभी कर्मचारियों का कौशल विकास करना
लाभ देश के सभी कर्मचारियों का कौशल विकास किया जाएगा
श्रेणी केंद्रीय सरकारी योजनाएं
मिशन कर्मयोगी योजना 2023 के लाभ और विशेषताएं 
  • सभी कर्मचारियों का कौशल विकास करने हेतु Mission Karmayogi Yojana 2023 का शुभारंभ 2 सितंबर 2020 को किया गया है।
  • देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में इस योजना का संचालन किया जाएगा, तथा इस बात पर भी ध्यान दिया जाएगा कि इस योजना का लाभ देश के पात्र नागरिको को प्राप्त हो सकें।
  • इसके अंतर्गत देश के सभी सिविल अधिकारियों की क्षमता बढ़ाने हेतु इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत अधिक से अधिक ध्यान ऑन द साइड ट्रेनिंग पर दिया जाएगा, इसके अतिरिक्त इस योजना के तहत सर्व चलित तथा निर्देशित नामक दो मार्ग होंगे।
  • देश की प्रणाली में इस योजना की सहायता से पारदर्शिता आएगी, इसके साथ ही अधिकारियों के द्वारा किए जाने वाले कार्य की शैली में भी बहुत हद तक बेहतरी होगी।
  • एक नई एचआर परिषद, चयनित केंद्रीय मंत्री तथा मुख्यमंत्री इस योजना के अंतर्गत पीएम नरेंद्र मोदी के साथ शामिल होंगे।
  •  iGOT कर्मयोगी प्लेटफार्म का गठन भी मिशन कर्मयोगी योजना 2023 के भली भांति संचालन हेतु किया गया है, जिसके द्वारा ऑनलाइन कांटेक्ट प्रदान किया जाएगा।
  • इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा 5 वर्षों के लिए इस योजना के माध्यम से 510.86 करोड़ रुपए का बजट का निर्धारण आवंटन हेतु किया गया है।
  • लगभग 46 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा, इसके अतिरिक्त iGOT कर्मयोगी की प्लेटफार्म का स्वामित्व और प्रावधान करने हेतु एक स्वामित्व वाली विशेष परियोजना वाहन कंपनी का गठन भी किया जाएगा।
  • बहुत सी स्किल को इस योजना के माध्यम से डेवलप किया जाएगा, इन स्किल में क्रिएटिविटी, कल्पनाशीलता, इनोवेटिव,  प्रगतिशील, ऊर्जावान, पारदर्शिता आदि शामिल है।


Leave a Reply

× How can I help you?