ekYojana

एमपी लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म कैसे भरे, पात्रता, विशेषताएं – राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु मध्य प्रदेश सरकार द्वारा Ladli Behna Yojana Form को आरंभ किया गया है, सरकार द्वारा राज्य की निम्न एवं मध्यम वर्गीय बहनों को इस योजना के माध्यम से सशक्त बनाने हेतु पेंशन प्रदान की जाएगी। इसके अंतर्गत 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि राज्य सरकार द्वारा हर महीने प्रदान की जाएगी, इससे राज्य की महिलाओ की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। राज्य सरकार द्वारा आवेदन फॉर्म भरने हेतु निर्देशों को जारी कर दिया गया है, आज के इस आर्टिकल में हम आपको लाडली बहना योजना फॉर्म से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करने जा रहे है।

 लाडली बहना योजना

राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा राज्य की महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु Ladli Behna Yojana Form को आरंभ किया गया है। सरकार द्वारा राज्य के निम्न एवं मध्यम वर्ग की महिलाओं को इस योजना के माध्यम से हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रतिवर्ष महिलाओं को 12000 रुपए की आर्थिक सहायता राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाएगी, लाडली बहना योजना फॉर्म का लाभ प्राप्त करके राज्य की सभी पात्र महिलाऐं आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगी। इस योजना के माध्यम से प्राप्त होने वाली लाभ की राशि को सरकार द्वारा हितग्राहियों के बैंक खातों में भेजा जाएगा, राज्य की करीब 1 करोड़ महिलाओं को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस कार्य के लिए हर साल राज्य सरकार द्वारा 12000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

योजना का नाम लाडली बहना योजना फॉर्म
आरम्भ की गई राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान जी के द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी मध्य प्रदेश राज्य की महिलाएं
आवेदन की प्रक्रिया अभी उपलब्ध नहीं है
उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभ राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी
श्रेणी मध्य प्रदेश सरकारी योजनाएं
लाडली बहना योजना फॉर्म का उद्देश्य 

लाडली बहना योजना फॉर्म का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, इस योजना के माध्यम से सभी पात्र महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे महिलाओ की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हो सकेगी, इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता के रूप में पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त राज्य की पात्र महिलाओ को लाभ की राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त होगी, राज्य सरकार द्वारा 5 मार्च से Ladli Behna Yojana Form 2023 के अंतर्गत आवेदन फॉर्म भरने हेतु निर्देश जारी कर दिए गए है। पूरे राज्य में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा  इस योजना का संचालन किया जाएगा, इससे राज्य की सभी महिलाओ को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।

लाडली बहना योजना फॉर्म के लाभ और विशेषताएं 
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 28 जनवरी 2023 को Ladli Behna Yojana Form को आरंभ किया गया है।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से गरीब निम्न एवं मध्यम वर्गीय महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • हर महीने पात्र बहनों को 1000 रुपए राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किए जाएंगे।
  • लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से लाभ की राशि वितरित की जाएगी, इसके अतिरिक्त इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक करोड़ महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा इस योजना के भली भांति संचालन हेतु प्रतिवर्ष 12,000 करोड़ रुपए के बजट का निर्धारण किया जाएगा।
  • इसके अतिरिक्त इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 5 साल में 60 हजार करोड़ रुपए का खर्च किया जाएगा।
  • लाडली बहना योजना फॉर्म 2023 के अंतर्गत आवेदन फॉर्म 5 मार्च से भरें जाएंगे, इसके अतिरिक्त इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु राज्य की महिलाओं के द्वारा आवेदन किया जा सकता है।
  • इसके साथ ही इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओ की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, तथा वह आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगी।
  • इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ इस योजना का लाभ प्राप्त करके राज्य की महिलाओं को समानता का अधिकार प्राप्त होगा।
    एमपी लाडली बहना योजना फॉर्म पात्रता मानदंड
    • इस योजना का लाभ प्राप्त करने की इच्छुक महिलाओ को मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
    • राज्य के निम्न एवं मध्यम वर्ग के परिवार की महिलाओ को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
    • इच्छुक महिलाओं के परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए।
    • इसके अतिरिक्त ऐसी महिलाएं जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है, उनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
    • इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के सभी धर्म की निम्न एवं मध्यम वर्गीय महिलाएं लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र है।
    • किसी महिला द्वारा यदि अन्य किसी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त किया जा रहा है, तो उन महिलाओं के द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं किया जा सकता है।
      आवश्यक दस्तावेज 
      • आधार कार्ड
      • मोबाइल नंबर
      • वोटर कार्ड
      • राशन कार्ड
      • आयु प्रमाण पत्र
      • पासपोर्ट साइज फोटो
      • आय प्रमाण पत्र
      • निवास प्रमाण पत्र
      • जाति प्रमाण पत्र
      • मोबाइल नंबर आदि
        एमपी लाडली बहना योजना एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरे?

        राज्य की वह सभी महिलाऐं जो Ladli Behna Yojana Form 2023 का लाभ प्राप्त करना चाहती है, उन सभी महिलाओ को आवेदन फॉर्म भरने के लिए कही जाने की आवश्यकता नहीं होगी। राज्य सरकार द्वारा  प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गांव गांव जाकर इस योजना के अंतर्गत शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन सभी शिविरों के अधिकारियों के द्वारा इस योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे, इसके लिए आपको कैंप में अपने दस्तावेजों को ले जाना होगा। इसके पश्चात वहां के अधिकारियो के द्वारा आपके आवेदन फॉर्म को भरा जाएगा, फिर आपके आवेदन का सत्यापन किया जाएगा। आवेदन के सत्यापित होने के पश्चात राज्य सरकार द्वारा आपको लाडली बहना योजना फॉर्म का लाभ प्रदान किया जाएगा।



Leave a Reply

× How can I help you?